नए अधिकारी का स्वागत व पुराने का किया सम्मान

पशुपालन एवं डेयरिग विभाग के नए उपमंडल अधिकारी डा. चंद्रभान सोनी के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:38 PM (IST)
नए अधिकारी का स्वागत व पुराने का किया सम्मान
नए अधिकारी का स्वागत व पुराने का किया सम्मान

संवाद सहयोगी, बावल : पशुपालन एवं डेयरिग विभाग के नए उपमंडल अधिकारी डा. चंद्रभान सोनी का स्वागत किया गया, वहीं पहले कार्यरत उपमंडल अधिकारी डा. सुदर्शन कुमार को विदाई दी गई। डा. सुदर्शन कुमार ने 2018 में यहां उपमंडल अधिकारी का कार्यभार संभाला था। कर्मचारियों ने उन्हें प्रकृति प्रेमी और कुशल प्रशासक बताया। डा. सुदर्शन ने कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने डा. चंद्रभान सोनी से कर्मचारियों का परिचय कराते हुए उनकी जिम्मेदारियां बताईं। दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों से विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी