रेवाड़ी में शहर की चौधर के लिए मतदान जारी, पूर्व मंत्री समेत कई लोगों ने डाला वोट

वाड़ी नगर परिषद व धारुहेड़ा नगर पालिका के प्रधान पद व पार्षदों को चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। ठीक सुबह 800 बजे सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया। शुरुआत के 1 घंटे में मतदान बेहद धीमा रहा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 10:10 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 10:10 AM (IST)
रेवाड़ी में शहर की चौधर के लिए मतदान जारी, पूर्व मंत्री समेत कई लोगों ने डाला वोट
हिंदू हाई स्कूल में वोट डालने के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। रेवाड़ी नगर परिषद व धारुहेड़ा नगर पालिका के प्रधान पद व पार्षदों को चुनने के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। ठीक सुबह 8:00 बजे सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया। शुरुआत के 1 घंटे में मतदान बेहद धीमा रहा, लेकिन माना जा रहा है कि जैसे जैसे दिन चढ़ेगा वैसे वैसे मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा। यहां बता देना जरूरी है कि रेवाड़ी व धारुहेड़ा शहर के लोग पहली बार प्रधान को सीधे चुनेंगे। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए शहर भर में 108 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वही धारुहेड़ा नगरपालिका के लिए 31 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पहले 1 घंटे में मतदान धीमा रहा।

प्रत्याशियों ने डाला वोट

रेवाड़ी नगर परिषद से प्रधान पद के कई उम्मीदवारों ने अपना वोट डाला । कांग्रेसी टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी विक्रम यादव ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव के साथ मॉडल टाउन स्थित हिंदू स्कूल में जाकर अपना वोट डाला। वहीं भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही पूनम यादव ने सेक्टर 3 स्थित शाला स्कूल में अपना वोट डाला।

शाम पांच बजे चलेगा मतदान

शहर की चौधर किसके पास जाएगी इसका फैसला रविवार को हो गया। पहली बार प्रधान का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जा रहा है। रेवाड़ी नगर परिषद में 1 लाख 7 हजार 317 मतदाता हैं वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका में 21 हजार 843 मतदाता हैं। सुबह आठ बजे से चल रहा मतदान शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। हालांकि मतदान का आखिरी एक घंटा कोरोना संक्रमितों के लिए रखा गया है। कोविड संक्रमित जब वो¨टग करेंगे तो बूथ पर तैनात पोलिंग एजेंट पीपीई किट पहनकर मतदान कराएंगे।

रेवाड़ी नगर परिषद की अगर बात की जाए तो यहां प्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। वहीं शहर के 31 वार्डों में पार्षद के लिए 147 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। धारूहेड़ा नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 10 प्रत्याशी चौधर की लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं 17 वार्डों में पार्षद के लिए 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी