केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने खास अंदाज में मनाया जन्मदिन, काटा 72 किलो का केक

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए सहकारिता मंत्री डा. बनवारीलाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित कई अन्य विधायक भी रेवाड़ी में उनके आवास पर पहुंचे थे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 06:46 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने खास अंदाज में मनाया जन्मदिन, काटा 72 किलो का केक
समर्थकों ने खास अंदाज में मनाया राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन समर्थकों ने बेहद खास अंदाज में मनाया। रामपुरा स्थित उनके आवास पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ पहुंचने लगी थी। हजारों समर्थकों के बीच राव ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपना जन्मदिन दिल्ली स्थित आवास पर ही मनाते थे लेकिन इस बार वह जन्मदिन पर विशेष तौर पर रेवाड़ी में समर्थकों के बीच मौजूद रहे। समर्थकों में भी राव की मौजूदगी से खासा जोश रहा।

राव का जन्मदिन मनाने के लिए सहकारिता मंत्री डा. बनवारीलाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित कई अन्य विधायक भी उनके आवास पर पहुंचे थे। उनके 72वें जन्मदिन पर समर्थकों की ओर से 72 किलो का केक कटवाया गया। इसके अतिरिक्त कई अन्य जिलों से भी आए समर्थकों ने भी राव से केक कटवाया।

कई जिलों से आए समर्थक

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक सिर्फ रेवाड़ी से ही नहीं बल्कि गुरुग्राम, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़, अटेली, नारनौल व पटौदी आदि से भी पहुंचे हुए थे। समर्थको में राव को जन्मदिन की शुभकमानाएं देने की होड़ लगी थी तथा राव भी बेहद शालीनता से हर किसी से मुलाकात कर रहे थे।

होर्डिंग-पोस्टर से अटा शहर 

राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों ने शहरभर में होर्डिग व पोस्टर लगवाए हुए थे। शहर के विभिन्न चौराहों पर होर्डिंग लगाने के साथ ही उनके आवास के बाहर भी बड़ी तादाद में पोस्टर, बैनर लगे हुए थे। शुभकामनाएं देने वालों का भी उनके घर पर सुबह से ही आना जाना लगा हुआ था। केक काटने के दौरान भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे। 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम लोकसभा सीट से सांसद हैं। राव का कद हरियाणा में बहुत बड़ा माना जाता है। राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की राजनीति के जाने-माने चेहरे हैं। पहले वह कांग्रेस में थे लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। 

chat bot
आपका साथी