राष्ट्रीय फलक पर चमका रेवाड़ी का लाल, अनिरुद्ध की 'सुकृति' को मिला नेशनल स्टार्टअप अवार्ड

स्मार्ट शौचालय की विशिष्ट देन की बदौलत ही अनिरुद्ध की संस्था सुकृति सोशल फाउंडेशन को वेस्ट मैनेजमेंट का नेशनल स्टार्टअप अवार्ड-2020 मिला है। अनिरुद्ध सुकृति के संस्थापक सीईओ हैं। मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को सुकृति संस्था को वेस्ट मैनेजमेंट का नेशनल स्टार्टअप पुरस्कार देने की घोषणा की।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 10:48 PM (IST)
राष्ट्रीय फलक पर चमका रेवाड़ी का लाल, अनिरुद्ध की 'सुकृति' को मिला नेशनल स्टार्टअप अवार्ड
अनिरूद्ध यादव का वर्ष 2010 में आइआइटी रूड़की में दाखिला हुआ था।

रेवाड़ी, अमित सैनी। दृढ़ संकल्प के सामने बड़े से बड़ा लक्ष्य भी असंभव नहीं होता। रेवाड़ी के अनिरुद्ध यादव ने इसे साबित किया है। सिर पर ईको फ्रेंडली शौचालय बनाने की ऐसी धुन सवार हुई कि न दिन देखा न रात। स्मार्ट शौचालय की विशिष्ट देन की बदौलत ही अनिरुद्ध की संस्था 'सुकृति सोशल फाउंडेशन' को वेस्ट मैनेजमेंट का नेशनल स्टार्टअप अवार्ड-2020 मिला है। अनिरुद्ध सुकृति के संस्थापक सीईओ (मुख्य कार्यकारी) हैं। अनिरुद्ध के पिता अरविंद यादव हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं।

आइआइटी रूड़की से की थी पढ़ाई

शहर के सेक्टर तीन निवासी आइआइटीयन अनिरूद्ध यादव आरंभ से ही पढ़ाई में कुशाग्र रहे हैं। अनिरूद्ध यादव का वर्ष 2010 में आइआइटी रूड़की में दाखिला हुआ था। वर्ष 2014 में उन्होंने अपनी आइआइटी की पढ़ाई पूरी की। शैक्षणिक काल के दौरान ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। वर्ष 2013 में आइआइटी रूड़की की ओर से आयोजित यूथ फेस्टिवल थोम्सो 2013 के संयोजक अनिरूद्ध ही थे। कुछ समय पूर्व अनिरूद्ध यादव की एनजीओ का चयन इजराइल में 3 महीने के लिए आयोजित स्टार्टअप मीट में हुआ था।

सुकृति सोशल फाउंडेशन को  विश्व के टॉप 10 स्टार्टअप में मिल चुका है स्‍थान

उनकी संस्था को विश्व के टॉप 10 स्टार्टअप में चुना गया था। वर्ष 2017 में विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय एवं आइआइएम कोलकात्ता की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अनिरूद्ध ने भारत के सर्वाधिक प्रभावशाली स्टार्टअप का पुरस्कार जीता था। इस प्रतियोगिता में 1500 एनजीओ ने हिस्सा लिया था। अनिरूद्ध यादव का हाल ही में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका के स्टेन फोर्ड विश्वविद्यालय एवं इंग्लैंड के आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय दोनों में ही दाखिला हुआ है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को सुकृति संस्था को वेस्ट मैनेजमेंट का नेशनल स्टार्टअप पुरस्कार देने की घोषणा की।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी