Haryana News: रेवाड़ी में पुरानी हवेली में तीर के बाद अब मिल रहे पुराने सिक्के

हवेली में 2 दिन पूर्व जहां 3 तीर मिले थे वहीं अब प्राचीन सिक्के मिले हैं। हवेली को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी है। सिक्के और तीर मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार व गिरदावर को मौके पर भेजा गया।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:48 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:48 AM (IST)
Haryana News: रेवाड़ी में पुरानी हवेली में तीर के बाद अब मिल रहे पुराने सिक्के
Haryana News: रेवाड़ी में पुरानी हवेली में तीर के बाद अब मिल रहे पुराने सिक्के

नई दिल्ली/रेवाड़ी [अमित सैनी]। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव कवाली स्थित एक पुरानी हवेली में ऐसी प्राचीन चीजें निकल रही हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। हवेली में 2 दिन पूर्व जहां 3 तीर मिले थे वहीं अब प्राचीन सिक्के मिले हैं। हवेली को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी है। सिक्के और तीर मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार व गिरदावर को मौके पर भेजा गया। प्रशासन ने तीर वह सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही हवेली में पुरातत्व विभाग की भी टीम पहुंचेगी।

रेवाड़ी जिले के गांव कवाली निवासी सतन मिस्त्री अपनी पुरानी हवेली की खुदाई करा रहे हैं। सतन मिस्त्री की हवेली में 2 दिन पूर्व तीन पुराने तीर मिले थे। तीर मिलने की सूचना के बाद बड़ी तादाद में ग्रामीण उनको देखने के लिए पहुंचे थे। तीर देखने में सैकड़ों वर्ष पुराने लग रहे हैं, लेकिन जर्जर नहीं हुए हैं। तीर मिलने के बाद पैदा हुआ कौतूहल अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि हवेली में से अब प्राचीन सिक्के निकलने लगे हैं।

जिला प्रशासन को दी जानकारी सतन मिस्त्री ने हवेली में से तीर और पुराने सिक्के निकलने की सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने तहसीलदार व गिरदावर को गांव कवाली में भेजा गया। तहसीलदार व गिरदावर ने तीर व पुराने सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया है।

शीघ्र ही आएगी पुरातत्व विभाग की टीम

सतन मिस्त्री के घर में से तीर और पुराने सिक्के निकलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस पुरानी हवेली में से कुछ और प्राचीन चीजें भी मिल सकती हैं। शीघ्र ही पुरातत्व विभाग की टीम गांव कवाली में पहुंच सकती है। वहीं ग्रामीणों की ओर से तो यह भी दावा किया जा रहा है कि हवेली में मिले तीर महाभारत कालीन हो सकते हैं। हालांकि न तो जिला प्रशासन की तरफ से और न ही पुरातत्व विभाग की ओर से अभी इसकी कोई पुष्टि की गई है। वही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया है कि सतन मिस्त्री ने ईमानदारी से अपने मकान में मिली प्राचीन चीजों की जानकारी दी है, इसलिए उनको आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए।

chat bot
आपका साथी