सीएम मनोहर लाल से मिलेंगे धारूहेड़ा नगर पालिका के नवनिर्वाचित प्रधान कंवर सिंह

हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव उन्हें अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलवाने के लिए चंडीगढ़ गए हुए हैं। माना जा रहा है कि कंवर सिंह शुक्रवार को ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 11:58 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 12:04 PM (IST)
सीएम मनोहर लाल से मिलेंगे धारूहेड़ा नगर पालिका के नवनिर्वाचित प्रधान कंवर सिंह
नगर पालिका धारूहेड़ा के नवनिर्वाचित चेयरमैन कंवर सिंह यादव और सीएम मनोहर लाल।

रेवाड़ी [महेश कुमार वैद्य]। हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश की तीन में से 2 महापौर का चुनाव हारने वाली भारतीय जनता पार्टी को शनिवार को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वरिष्ठ जागरण संवाददाता के मुताबिक, नगर पालिका धारूहेड़ा के नवनिर्वाचित चेयरमैन कंवर सिंह यादव शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता है। हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव उन्हें अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलवाने के लिए चंडीगढ़ गए हुए हैं। माना जा रहा है कि कंवर सिंह शुक्रवार को ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में बतौर गठबंधन उम्मीदवार जजपा के मानसिंह छठे स्थान पर रहे हैं।

 जीत के बाद कंवर  सिंह (नवनियुक्त प्रधान, धारूहेड़ा नपा) ने कहा था कि  धारूहेड़ा क्षेत्र का विकास कराना ही मेरी प्राथमिकता है। विकास के वादे के साथ ही धारूहेड़ा के लोगों ने मुझे कमान सौंपी है। निश्चित तौर पर उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरा जाएगा। मैं भरोसा दिलाता हूं कि जनता ने जो विश्वास मुझपर किया है उसे टूटने नहीं दूंगा। 

यहां पर बता दें कि धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी कंवर सिंह ने यहां बेहद शानदार तरीके से जीत हासिल की है। कंवर सिंह ने भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर बगावत करके चुनावी मैदान में उतरे संदीप बोहरा को 632 वोटों से मात दी। यहां कुल पोल हुए 16255 वोटों में से कंवर सिंह ने 3048 वोट हासिल किए तथा संदीप बोहरा को 2416 वोट मिले।

बता दें कि धारूहेड़ा में जेलदार परिवार से भी दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जजपा की टिकट पर जहां राव मानसिंह अपनी किस्मत आजमां रहे थे, वहीं पूर्व पार्षद राव शिवदीप सिंह भी चुनावी मैदान में थे लेकिन दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा।

राव मानसिंह को जहां 1657 वोट मिले वहीं राव शिवदीप को 1536 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। यहां बाबूलाल लांबा ने 2280 वोट हासिल करके सभी को चौंकाया। कुमारी राज ने 2160 व खेमचंद सैनी ने 2061 वोट हासिल किए हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी