Karnal Kisan Mahapanchayat: हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवायजरी, आज बाधित रहेगा दिल्ली चंडीगढ़ जीटी रोड

Karnal Kisan Mahapanchayat करनाल में किसान महापंचायत आयोजित होने के कारण दिल्ली-चंडीगढ़ जीटी रोड बाधित रहेगा। हरियाणा पुलिस ने 7 सितंबर को जीडी रोड से यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से इस मार्ग यात्रा करने से बचने की अपील की है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 09:36 AM (IST)
Karnal Kisan Mahapanchayat:  हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवायजरी, आज बाधित रहेगा दिल्ली चंडीगढ़ जीटी रोड
Karnal Kisan Mahapanchayat: हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवायजरी, आज बाधित रहेगा दिल्ली चंडीगढ़ जीटी रोड

नई दिल्ली/रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। हरियाणा के करनाल में मंगलवार को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत के कारण दिल्ली-चंडीगढ़ जीटी रोड बाधित रहेगा। हरियाणा पुलिस ने 7 सितंबर को जीडी रोड से यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से इस मार्ग यात्रा करने से बचने की अपील की है।

हरियाणा पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सात सितंबर (मंगवलार) को करनाल अनाज मंडी में किसानों की महापंचायत होने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का यातायात करनाल जिला की सीमा में बाधित हो सकता है। आमजन को सलाह दी जाती है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही करनाल जिला की सीमा में इस मार्ग का प्रयोग करें।

हरियाणा पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि यदि आवश्यक कार्यवश इस मार्ग का प्रयोग करना पड़े व कहीं से अवरुद्ध हो तो वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते है। वहीं दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को पैप्सी पुल (पानीपत) से होते हुए मूनक से असंध या मूनक से गगसीना व घोघडीपुर से होते हुए हांसी चौक, बाइपास पश्चिमी यमुना नहर कर्ण-लेक जीटी रोड-44 से होते हुए चंडीगढ़ की ओर निकाला जाएगा।

लुहारली टोल को एक घंटे तक कराया टोल फ्री

ग्रेटर नोएडा में जीटी रोड लुहारली टोल को भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक टोल फ्री कराया। नेशनल हाईवे 34 की जर्जर हालत की मरम्मत कराने की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। अधिकारी के आश्वासन पर किसान शांत हुए।

भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली भाटी के नेतृत्व में सोमवार को करीब 12 बजे अनेकों किसान एकत्र होकर लुहारली टोल पहुंचे। किसानों ने सभी लेन का बैरियर हटाकर उसे टोल फ्री कर दिया। किसान नेताओं का कहना है काफी लंबे समय से जीटी रोड टूटा पड़ा है। किसान, श्रमिक गरीब सड़क टूटे होने के कारण हादसे का शिकार हो रहा है। इसकी मरम्मत के लिये कई बार सूचित किया जा चुका है पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नाराज यूनियन के किसान कार्यकर्ता सोमवार को एकत्र होकर टोल पर पहुंचे और टोल को फ्री किया। मैनेजर मेंटेनेंस जीटी रोड टीके सिंह ने बताया कि टूटी हुई सड़क की मरम्मत का कार्य बरसात बाद चालू करा दिया गया है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। वहीं, टोल प्रबंधक बजरंग सैनी ने बताया कि एक घंटे टोल फ्री रहने से करीब एक लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी