रेवाड़ी: भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, यशवंत भारद्वाज व ईश्वर चनेजा बने जिला महामंत्री

यशवंत भारद्वाज व ईश्वर सिंह चनीजा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष व छह मंत्री बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त युवा मोर्चा किसान मोर्चा व महिला मोर्चा के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:56 PM (IST)
रेवाड़ी: भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, यशवंत भारद्वाज व ईश्वर चनेजा बने जिला महामंत्री
भाजपा जिला कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष व छह बनाए गए मंत्री।

रेवाड़ी, अमित सैनी। लंबे इंतजार के बाद आखिकार भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यशवंत भारद्वाज व ईश्वर सिंह चनीजा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष व छह मंत्री बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त युवा मोर्चा, किसान मोर्चा व महिला मोर्चा के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव ने घोषित कार्यकारिणी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मान देते हुए सामन्जस्य साधने का प्रयास किया है।

युवाओं के साथ ही अनुभव को भी मिला मौका

जिला कार्यकारिणी में महामंत्री पद के लिए चुने गए दोनों चेहरे युवा हैं। जिला महामंत्री के पद पर यशवंत भारद्वाज व ईश्वर चनीजा को नियुक्त किया गया है। ईश्वर चनीजा सहकारिता मंत्री डा. बनवारीलाल के खास सिपहसिलारों में से एक हैं। वहीं, यशवंत भारद्वाज ने तो घोषणा से पूर्व ही अपनी जिम्मेदारी निभानी शुरू कर दी थी। इसके अतिरिक्त पूर्व जिला महामंत्री अमित यादव, पूर्व पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, रामदत्त भारद्वाज, अजय कांटीवाल, जिला पार्षद अजय पटौदा व सुनील ग्रोवर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कुलदीप चौहान, डा. सुभाष यादव, ऊषा आर्या, चांदनी चांदना, मुकेश यादव व मौसमी देवी को मंत्री तथा जिला पार्षद रोहन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बिजेंद्र यादव डहीना को सौंपी गई है जबकि आइटी प्रमुख नवीन कुमार शर्मा को बनाया गया है।

तीन मोर्चों के अध्यक्ष भी बनाए गए

घोषित कार्यकारिणी में प्रीतम चौहान को किसान मोर्चा का अध्यक्ष, संदीप बोहरा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष व पिंकी यादव को महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया है।

दैनिक जागरण की खबर पर लगी मुहर

दैनिक जागरण ने 14 सितंबर को अपने प्रकाशित समाचार नए लोगों के कंधों पर होगी जिम्मेदारी में करीब तीन माह पूर्व ही यह बता दिया था कि जिला महामंत्री की जिम्मेदारी इस बार यशवंत भारद्वाज व ईश्वर सिंह चनीजा को मिलने वाली है। घोषित खबर में जागरण की खबर पर पूरी तरह से मुहर लगी है।

क्‍या कहते हैं जिलाध्‍यक्ष

जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी व जिला प्रभारी अजीत कलवाडी से विचार-विमर्श करके कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

हुकम चंद यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी