भाजपा नेता प्रेम सिंह पर कृषि कानून विरोधियों ने किया हमला, कपड़े फाड़ कर तोड़े गाड़ी के शीशे

Farmers Protest News रविवार को सड़क बीच बैठे विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मौजूद कुछ लोगों ने नीमकाथाना से भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर पर हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:02 PM (IST)
भाजपा नेता प्रेम सिंह पर कृषि कानून विरोधियों ने किया हमला, कपड़े फाड़ कर तोड़े गाड़ी के शीशे
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे कुछ लोग अब खुलकर कानून भी हाथ में ले रहे हैं।

बावल (रेवाड़ी), संवाद सहयोगी। Farmers Protest News: कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे कुछ लोग अब खुलकर कानून भी हाथ में ले रहे हैं। रविवार को सड़क बीच बैठे विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मौजूद कुछ लोगों ने नीमकाथाना से भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर पर हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। पूर्व विधायक ने आंदोलनकारियों पर रास्ता रोक कर हमला करने, कपड़े फाड़ने व गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप लगाया है।

विरोध के कारण खेड़ा बॉर्डर से वापस लौटना पड़ा

विरोध के चलते उन्हें शाहजहांपुर-जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर से वापस लौटना पड़ा। नीमका थाने से भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर रविवार को अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से हाईवे से दिल्ली की ओर जा रहे थे। शाहजहांपुर-जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर धरना दे रहे कृषि कानून के विरोधियों ने उनका रास्ता रोक लिया तथा विरोध शुरू कर दिया। चालक ने गाड़ी को वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जाम के कारण वहीं फंस गए।

Farmers Protest: पंजाब किसान यूनियन के प्रधान रल्दू सिंह मानसा 15 दिन के लिए निलंबित

जयपुर से दिल्ली जाने के क्रम में हुआ हादसा

पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर ने बताया कि शाम को वह जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। धरने पर बैठे लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया तथा जानलेवा हमला कर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हमले में उनके पीए व ड्राइवर भी घायल हो गए है। हमले में उन्हें भी चोटें आई है तथा कपड़े भी फाड़ दिए। ऐसा करने वाले किसान नहीं हो सकते। प्रशासन व सरकार को ऐसे लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करना चाहिए। मैं भी किसान का बेटा हूं।

250 CCTV फुटेज, 150 नंबर एवं 50 आईएमईआई को खंगालने के बाद पुलिस को मिला बदमाशों का सुराग

chat bot
आपका साथी