आज जिलेभर में बंद रहेंगे 250 से अधिक पेट्रोल पंप

जिलेभर में 250 से अधिक पेट्रोल पंप इस दौरान बंद रहेंगे जिसकी वजह से रविवार को पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:09 PM (IST)
आज जिलेभर में बंद रहेंगे 250 से अधिक पेट्रोल पंप
आज जिलेभर में बंद रहेंगे 250 से अधिक पेट्रोल पंप

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: आल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार सुबह छह बजे से लेकर मंगलवार सुबह छह बजे तक पेट्रोल पंपों की हड़ताल रहेंगी। जिलेभर में 250 से अधिक पेट्रोल पंप इस दौरान बंद रहेंगे, जिसकी वजह से रविवार को पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ रही। लोग सिर्फ अपने वाहन में तेल नहीं डलवा रहे थे बल्कि दो से तीन लीटर पेट्रोल बोतल में भी लेकर रख रहे थे। लोगों में चर्चा रही कि पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल लंबी भी खिच सकती है। हालांकि एसोसिएशन ने अभी एक दिन की हड़ताल की ही घोषणा की हुई है।

एक्साइज ड्यूटी दिलाई जाए वापस

आल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान अश्विनी यादव ने बताया कि सरकार ने पेट्रोल पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया है, लेकिन पेट्रोल पंप संचालकों से एक्साइज ड्यूटी तेल कंपनियों द्वारा वसूली जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंप आटोमेटिक है तथा उनसे आसानी से जानकारी मिल सकती है कि जिस दिन से एक्साइज ड्यूटी घटाई गई उस दिन किस पेट्रोल पंप पर कितना स्टाक बचा हुआ था। उस हिसाब से पेट्रोलियम कंपनियों को पंप संचालकों की एक्साइज ड्यूटी सरकार से रिफंड लेकर उन्हें वापस लौटानी चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में नकली डीजल की बिक्री की जा रही है। बायो डीजल के नाम से इसको बेचा जा रहा है, जिससे सरकार व पेट्रोल पंप संचालकों सभी को नुकसान हो रहा है। इस नकली डीजल पर तुरंत प्रभाव से रोक लगनी चाहिए। इसके अतिरिक्त पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन वर्ष 2017 से नहीं बढ़ाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने डीजल पर कोई राहत नहीं दी है इसलिए डीजल पर भी वैट को कम किया जाए।

chat bot
आपका साथी