एक डिग्री के साथ जमाव बिदु के नजदीक पहुंचा तापमान

न्यूनतम तापमान फिर जमाव बिदु के समीप पहुंच गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अच्छी धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:55 PM (IST)
एक डिग्री के साथ जमाव बिदु के नजदीक पहुंचा तापमान
एक डिग्री के साथ जमाव बिदु के नजदीक पहुंचा तापमान

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : न्यूनतम तापमान फिर जमाव बिदु के समीप पहुंच गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अच्छी धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2 व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस था। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवा चलने से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। बुधवार की सुबह पाला पड़ा लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से लोग घरों के बरामदों और पार्कों में धूप सेंकते रहे। लगातार पाला पड़ता है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। इस बार ज्यादा पड़ रही सर्दी इस बार सर्दी के तेवर पिछले साल की तुलना में ज्यादा तीखे हैं। पिछले साल 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकतम भी 22.5 डिग्री सेल्सियस था।

---------------

वर्ष 2015 से लेकर 2020 तक 13 जनवरी को रहा इतना तापमान:

वर्ष: न्यूनतम अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

2020 8.0 22.5

2019 7.5 22.0

2018 4.5 23.0

2017 0.5 18.5

2016 8.6 21.0

2015 4.6 17.5

------------

इस मौसम में इन दिनों रहा 2 डिग्री से कम तापमान एक जनवरी -1

31 दिसंबर 0

30 दिसंबर 0.5,

29 दिसंबर 1

-------

सैर करने से बचें

नागरिक अस्पताल के फीजिशियन डा. रणबीर सिंह के अनुसार कड़ाके की ठंड के चलते सुबह जल्दी उठकर सैर करने से बचना चाहिए। मौसम साफ होने से तीखी सर्दी सीधे छाती को प्रभावित करती है। गर्म खाद्य व पेय पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी