दौड़ से स्वस्थ रहने का दिया संदेश

सेक्टर चार स्थित सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 10:03 PM (IST)
दौड़ से स्वस्थ रहने का दिया संदेश
दौड़ से स्वस्थ रहने का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: सेक्टर चार स्थित सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के आधार पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य कैप्टन आरके शर्मा ने वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता का झंडी दिखाकर रवाना किया। सेक्टर 18 में सभी सदनों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कनिष्ठ वर्ग कक्षा छह व सात के प्रतिभागियों ने दो किलोमीटर तथा वरिष्ठ वर्ग में 7 किलोमीटर की दौड़ आयोजित हुई।

विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव सिरोही व उप प्राचार्य विग कमांडर कमल सिंह रावत ने भी खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए बधाई दी। वरिष्ठ वर्ग में कैडेट साहिल बिसला, धर्मवीर व विकास ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में कैडेट अविनाश, भूपेंद्र व आदित्य ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सदन अनुसार सुब्रतो सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल बिसला को सर्वश्रेष्ठ धावक चुना गया। प्राचार्य कैप्टन आरके शर्मा ने प्रत्येक वर्ग के शीर्ष दस प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से कैडेट्स में शारीरिक व मानसिक दृढ़ता विकसित होती है। उनमें अपने लक्ष्य के प्रति सामूहिक प्रयास से मूल्य संवर्धन भी होता है। उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे का सम्मान करने का आह्वान किया। इस मौके पर कैडेट्स ने सफाई अभियान में भी आगे बढ़ने का संकल्प लिया। उन्होंने मॉडल टाउन थानाध्यक्ष और उनकी टीम को व्यवस्था दुरुस्त कराने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षिक, प्रशासनिक एनसीसी व स्कूल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी