मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने का मास्टर माइंड गिरफ्तार

मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को साउथ रेंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित हिसार की देव वाटिका निवासी आशीष है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:03 PM (IST)
मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने का मास्टर माइंड गिरफ्तार
मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने का मास्टर माइंड गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को साउथ रेंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित हिसार की देव वाटिका निवासी आशीष है। आरोपित से पुलिस ने 28 लाख 60 हजार रुपये, दस मोबाइल, एक लैपटाप, बैंक पासबुक और चेक बुक बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया है।

पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस उप अधीक्षक मोहम्मद जमाल ने बताया कि कुछ लोगों ने जुलाई में गांव मुमताजपुर के रहने वाले रविद्र कुमार को खाली प्लाट में टावर लगाने का झांसा देकर उनसे साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने ठगी की वारदात सुलझाने के लिए साइबर थाना एसएचओ ऋषिकांत को निर्देश दिए थे। जांच के बाद साइबर थाना की टीम ने हिसार के देव वाटिका निवासी आशीष को गिरफ्तार कर लिया।

फर्जीवाड़े से चल रही थी ठगी: डीएसपी ने बताया कि आरोपित आशीष करीब ढाई साल से लोगों से ठगी कर रहा था। आरोपित से कई बैंकों की पासबुक और चेक बुक बरामद की है। आरोपित ठगी के लिए फर्जी मोबाइल सिम और बैंक खातों का प्रयोग कर रहा था। गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं, जिनके बारे में पता लगाने के लिए आरोपित को अदालत से रिमांड पर लिया गया है। जल्द उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड के दौरान ठगी की अन्य वारदात से भी पर्दा उठने की उम्मीद है। अगर और भी ठगों के बारे में पता चलता है तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी