जिले में श्रद्धाभाव से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

देश में समय-समय पर अनेक महापुरुषों ने जन्म लेकर मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि भी ऐसे ही महापुरुष थे जिनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:35 PM (IST)
जिले में श्रद्धाभाव से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
जिले में श्रद्धाभाव से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: देश में समय-समय पर अनेक महापुरुषों ने जन्म लेकर मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि भी ऐसे ही महापुरुष थे, जिनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार ने बुधवार को कालाका रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह में महर्षि वाल्मीकि की चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र रामायण की रचना कर पूरी मानव जाति के कल्याण हेतु धर्म का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, एमई अजय सिक्का, राजेंद्र सिंह, धर्मबीर बल्डोदिया, डा. आरके शर्मा, समिति के प्रधान सुनील कुमार डूलगच, हरीश, महेंद्र, भारत, लक्की, राकेश सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

एसडीएम ने डाला महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश: गांव जैतड़ावास में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एसडीएम साहब संजीव कुमार ने हिस्सा लिया। वहीं जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच अजय कुमार ने की। एसडीएम संजीव कुमार ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। जितेंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर रामानंद, जिलेसिंह, कृष्ण कुमार, योगेश, सोनू, कमल, भूपेंद्र, नवल, रोहित, सन्नी आदि मौजूद रहे।

वाल्मीकि जयंती पर आयोजित किया सत्संग: शहर की इंद्रा कालोनी स्थिति महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सत्संग, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शमशेर सिंह यादव मौजूद रहे। वहीं नगर पार्षद रमेश मोरवाल और बादल विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शमशेर सिंह यादव ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया। इस मौके पर राजकुमार, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।

खोल में मनाई वाल्मीकि जयंती: गांव खोल में बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर सेवा समिति द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस दौरान समिति द्वारा महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दीक्षा, खुशी डाबला, भूमि ओर वंशिका और अन्य बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य जगदीश निभोरिया ने बताया की महर्षि वाल्मीकि ने मानव समुदाय को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। प्रधान फतेह सिंह, नवनीत, चेतन गहलोत, रवि भाननीय, सुंदर लाल, नवल किशोर, संतोष देवी, नाथू निभोरियां, रामौतार, विजय लाल, ताराचंद बजरिया आदि मौजूद थे।

विद्यालय में धूमधाम से मनाई जयंती: ऋषि व‌र्ल्ड स्कूल में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने भाषण, श्लोक उच्चारण, कविता पाठ और भजन के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डा. बबीता वर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामचरित मानस की रचना की थी, जोकि भारत ही नहीं अन्य देशों में भी पढ़ा जाता है। इस अवसर पर कृष्णा रावत, नीतू झा, रेखा गुप्ता, गोविद शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी