देव दीपावली पर जगमगाएं सैकड़ों दीपक

देव दीपावली अथवा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिलाभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 10:18 PM (IST)
देव दीपावली पर जगमगाएं सैकड़ों दीपक
देव दीपावली पर जगमगाएं सैकड़ों दीपक

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: देव दीपावली अथवा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिलाभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गांव खलियावास में मातृशक्ति संगठन ने देव दीपावली के पावन पर्व पर सैकड़ों की तादाद में दीपक जलाकर प्रभात फेरी निकाली।

इस अवसर पर महिलाओं ने सुबह चार बजे उठकर हाथों में दीपक की थाली लेकर गांव में फेरी निकाली तथा इसके बाद गांव के मंदिर में पहुंचकर फेरी का समापन किया। मातृशक्ति संगठन की सह जिला संयोजिका राधिका यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के तौर पर भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म व संस्कृति को बचाने के लिए हम सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देव दीपावली के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करने की परंपरा सालों साल से रही है।

शिव मंदिर में हुआ हवन का आयोजन: स्थानीय आजाद चौक स्थित बालाजी धर्मार्थ समिति द्वारा संचालित शिव मन्दिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। मंदिर के पुजारी सुमन भारद्वाज ने कहा कि देव दीपावली के अवसर पर धार्मिक आयोजन, पवित्र नदी में स्नान, पूजन और कर्मकांड का विधान है। वर्ष के बारह मासों में कार्तिक मास आध्यात्मिक एवं शारीरिक ऊर्जा संचय के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह में व्रत, स्नान और दान का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इस पावन पर्व पर दीप दान की भी परंपरा है। इससे पाप का नाश होता है तथा सुख शांति की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा हमें देवों की उस दीपावली में शामिल होने का अवसर देती है, जिसके प्रकाश से प्राणी के भीतर छिपी तामसिक वृतियों का नाश होता है। इस अवसर पर सावित्री शर्मा, पूजा माहेश्वरी, कैलाश सैनी, मुकेश यादव, मीनाक्षी महेश्वरी, अजंली महेश्वरी, मीरा सैनी, सुमन सैनी, भारती मेहंदीरत्ता, बाला धमीजा, उर्मिला सैनी, नीलम सैनी, संतोष, पुष्पा, मनोहरी अम्मा, कोकीला, संतरा, रेणु यादव, संतोष सैनी, कमलेश आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी