देश की धरोहर हैं महान संत : लक्ष्मण यादव

विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अध्यात्म और धर्म की दृष्टि से भारत देश विश्व में सर्वोच्च स्थान रखता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 03:59 PM (IST)
देश की धरोहर हैं महान संत : लक्ष्मण यादव
देश की धरोहर हैं महान संत : लक्ष्मण यादव

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अध्यात्म और धर्म की दृष्टि से भारत देश विश्व में सर्वोच्च स्थान रखता है। यहां के महान संत और दार्शनिक भारत की धरोहर हैं। जैन समाज के संत शिरोमणि 108 दिगंबराचार्य विद्यासागर महाराज के संस्कृति शासनाचार्य स्वर्ण महोत्सव पर विशेष डाक आवरण सभी के लिए गौरव का विषय है। वह जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित डाक आवरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुग्राम क्षेत्रीय डाक कार्यालय के सहायक निदेशक सतपाल यादव तथा चरखी दादरी भाजपा जिला प्रभारी कमल निबल ने आचार्य को महान विभूति बताते हुए उन्हें नमन किया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जैन समाज और भगवान महावीर विद्यापीठ के संयुक्त प्रयास से भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजित प्रसाद जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीपार्चन एवं मंगलाचरण से हुआ। ऋचा जैन ने मंगलाचरण किया और स्कूल के विद्यार्थियों ने दिगंबराचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। जैन समाज एवं भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान पदम कुमार जैन ने सभी अतिथियों का शाब्दिक अभिनंदन किया। इस दौरान आचार्य विद्यासागर के जीवन वृत पर लघु फिल्म अपराजेय साधक भी दिखाई गई। जैन समाज एवं भगवान महावीर विद्यापीठ के पदाधिकारियों ने विशेष डाक आवरण में भाग लिया।

अजीत प्रसाद जैन एवं मोहित जैन ने कहा कि दिगंबराचार्य विद्यासागर महाराज के त्याग को उत्कृष्ट बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार जैन एवं जितेंद्र जैन का विशेष सहयोग किया। जैन समाज के सचिव राहुल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन ने किया। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान पदम जैन, उप प्रधान सुरेंद्र जैन, सचिव राहुल जैन, सहसचिव सतीश जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन, भगवान महावीर विद्यापीठ के सचिव अमित जैन, आदेश जैन के अतिरिक्त जैन एजुकेशन बोर्ड के राजकुमार जैन, राधेश्याम, दीपक शर्मा, डीपी गर्ग, सोनू यादव, राजेंद्र, श्रीचंद जैन, मुकेश, दिनेश, विपिन, प्रधानाचार्य सोनल छाबड़ा, मुख्याध्यापिका विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी