महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प

भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को आनंद महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव मौजूद रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:24 PM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को आनंद महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव मौजूद रहीं।

संतोष यादव ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। केंद्र सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नीति के कारण देश में पहली बार लिग अनुपात में महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार प्रमाणित किया गया है कि 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं देश में हैं। महिलाओं की संख्या में वृद्धि होने के कई कारण है। आज सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना कारगर साबित हो रही है। संपूर्ण भारत में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य मोदी सरकार द्वारा किया गया है। वर्तमान सरकार में 12 महिलाएं मंत्रिमंडल का हिस्सा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को बिना गारंटी लोन देना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को प्राथमिकता देना और उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़ावा देना, महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए उनको उज्ज्वला योजना, हर घर नल हर घर जल योजना, हर घर बिजली योजना जैसी योजनाओं को लागू करना शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष पिकी यादव ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव हेमलता तंवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शारदा यादव, नीतू यादव, निधि मल्होत्रा, डा. कविता, नरकेश यादव, ऊषा आर्या, सुमन चौहान, चांदनी चांदना, रेखा शर्मा, मौसमी, नीरू भारद्वाज विशेष तौर पर मौजूद रहे।

वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेगा महिला मोर्चा: महिला मोर्चा प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक के साथ अब यह बेहद आवश्यक हो गया है कि सभी लोग अपना वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने अपील की कि जिन लोगों की दूसरी डोज का समय हो चुका है वह आवश्यक तौर पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने हेतु महिला मोर्चा की टीम हर गांव, हर गली व हर मोहल्ले में पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी