नशा व कलेश ने उजाड़ दिया परिवार

कालाका निवासी मोहर सिंह नशा करने का आदी है। नशा करने के कारण मोहर सिंह का उसकी पत्नी राजबाला व बेटे दुलराज के साथ रोजाना झगड़ा होता था। शनिवार को भी घर में झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा कई दिनों से लगातार चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:43 PM (IST)
नशा व कलेश ने उजाड़ दिया परिवार
नशा व कलेश ने उजाड़ दिया परिवार

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: प्रतिदिन नशा और उसके कारण होने वाले गृह कलेश ने शनिवार को गांव कालाका में एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। घर के मुखिया मोहर सिंह की नशे की आदत के कारण आए दिन होने वाले झगड़े ने शनिवार को प्रचंड रूप ले लिया तथा परिवार के दो लोगों की जिदगी लील ली। परिवार में सिर्फ एक गर्भवती महिला बची है। शनिवार को मां-बेटे द्वारा आत्महत्या करने की घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध है।

एंबुलेंस पहुंची तो लगा पता

कालाका निवासी मोहर सिंह नशा करने का आदी है। नशा करने के कारण मोहर सिंह का उसकी पत्नी राजबाला व बेटे दुलराज के साथ रोजाना झगड़ा होता था। शनिवार को भी घर में झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा कई दिनों से लगातार चल रहा था। गृह कलेश से परेशान राजबाला ने बेटे दुलराज के साथ खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद दोनों वापस घर भी आ गए तथा तबीयत बिगड़ने के बाद बेसुध होकर गिर गए। दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी होने के बाद भी मोहर सिंह ने न तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया और न किसी अन्य को इस बारे में जानकारी दी। नारनौल में रहने वाली मोहर सिंह की बेटी पुष्पा की सूचना के बाद घर के बाहर एंबुलेंस व पुलिस उन्हें लेने के लिए पहुंची तो ग्रामीणों को दोनों के जहरीला पदार्थ खाने के बारे में पता लगा। दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान भी मोहर सिंह घर की छत पर बैठा रहा। पुलिस ने मोहर सिंह से जानकारी लेनी चाही, परंतु उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

कभी भी हो सकती है डिलिवरी

मोहर सिंह एक माह पहले घर छोड़ कर चला गया था। दुलराज ने माडल टाउन थाना में लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी, परंतु वह कुछ दिन बाद वापस लौट आया था। दुलराज की रिकी के साथ करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। रिकी 9 माह की गर्भवती है तथा कभी भी उसकी डिलीवरी हो सकती है। रिकी व इस दुनिया में कदम रखने वाली नन्हीं जान को लेकर ग्रामीण भी चितित हैं। घर में रिकी के अतिरिक्त अब कोई नहीं बचा है। पति व सास की मौत हो गई है तथा ससुर मोहरसिंह की पुलिस कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है। फिलहाल रिकी के लिए उसकी ननद पुष्पा ही सहारा है। पुष्पा वर्तमान में परिवार के साथ नारनौल में रहती है।

chat bot
आपका साथी