शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया दीवाली का पर्व

विवेकानंद डिग्री पीजी कालेज डहीना में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं जिसके तहत रंगोली में ललिता वर्षा और सोनिया ग्रुप ने क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 05:29 PM (IST)
शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया दीवाली का पर्व
शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया दीवाली का पर्व

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: विवेकानंद डिग्री पीजी कालेज डहीना में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं, जिसके तहत रंगोली में ललिता, वर्षा और सोनिया ग्रुप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। दीया सजावट में शिवानी प्रथम, रेनू द्वितीय, तन्नु और सिमरन तृतीय स्थान पर रही। कमरा सज्जा में बीएससी अंतिम वर्ष प्रथम, बीए प्रथम वर्ष द्वितीय और बीकाम द्वितीय वर्ष तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को विवेकानंद शिक्षा समिति के चेयरमैन रामानंद ने सम्मानित किया। महाविद्यालय निदेशक डा. सुषमा यादव और प्राचार्य पवन कुमार ने छात्रों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की शपथ दिलाई।

हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव: लाखनौर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान क्लासरूम डेकोरेशन, रंगोली और दीया बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। वरिष्ठ वर्ग रंगोली बनाओ और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में सारिका, कृतिका, भारतीव शिवानी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग दीया बनाओ प्रतियोगिता में माही ने प्रथम और क्लासरूम डेकोरेशन में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट सुधीर यादव ने छात्रों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय में आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता: गांव बालावास-जाट स्थित सीआर भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे दीपक सजाने के साथ-साथ विभिन्न रंगो और फूलों से रंगोली बनाई। रंगोली में निकिता ग्रुप प्रथम, निशा ग्रुप द्वितीय, रितिका और यशु ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। दीया बनाओ में निधि ग्रुप प्रथम, भगवती ग्रुप द्वितीय और भूमिका ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह, प्राचार्या रूही मदान ने विद्यार्थियों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की प्रेरणा दी।

बच्चों ने दी सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति: गांव मस्तापुर स्थित डा. संजय यादव मेमोरियल स्कूल में दीवाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्राचार्य अमन यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

दीपावली उत्सव का किया आयोजन: कृष्णा नगर स्थित वात्सल्य प्ले स्कूल में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंगबिरंगी वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक विनित यादव एवं प्रधानाचार्य पूनम यादव ने बच्चों को दीपावाली से संबंधित जानकारियां देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय में आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता: भाकली स्थित एसकेजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं हर्षिता, यनु रानी, अन्नू यादव, पवित, साक्षी और हीना ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आरती, हर्षिता, दीप्ति ग्रुप औश्र वाणिज्य संकाय की लड़कियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर श्वेता, आरती, मनीषा, एकता ग्रुप और 12वीं कला संकाय की लड़कियां रही। स्कूल संचालक श्याम सिंह और प्राचार्य पवन कुमार ने बच्चों को दीपावली पर्व, गोवर्धन पूजा भैया दूज पर्व की बधाई।

बच्चों को किया सम्मानित: सेवा भारती संस्था की ओर से संचालित श्याम बाबा निश्शुल्क विद्यालय में दीवाली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उद्योगपति श्यामनारायण जिदल ने बच्चों को स्कूल ड्रेस और मिठाइयां वितरित की। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह इन बच्चों के लिए हमेशा मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान श्याम नारायण जिदल को सेवा भारती के जिला अध्यक्ष पवन गोयल ने सम्मानित किया। जिला ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा को पटका पहनाकर भगवान परशुराम शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश गौतम ने सम्मानित किया। नरेंद्र शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण शर्मा, हरिशंकर शास्त्री, देवेंद्र गर्ग, खुशीराम शर्मा, तेजभान कुकरेजा, रोशन लाल, प्रदीप, अमरनाथ, जगदीश राय, बलबीर शर्मा, हर्ष यादव, राम यादव, आदि उपस्थित रहे।

छात्रों को दिलाई प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की शपथ: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने दीवाली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की अपील की। प्रवक्ता हर्ष कुमार ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की शपथ दिलवाई। वरिष्ठ प्रवक्ता साकारलता, बालकृष्ण यादव और संदीप डीपीई की टीम ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली का निरीक्षण किया। इस मौके पर डा. सुविधा यादव, जयपाल यादव, डा. मनीषा शर्मा, संतोष यादव, अनीता रोहिल्ला, मीनाक्षी चुग, अनीता यादव, राजबाला, संगीता, मुकेश कुमार, रविद्र कुमार, मंजू लता, प्रिया, आदि उपस्थित रहे।

दीवाली मेले का आयोजन: गांव करावरा मानकपुर स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीवाली मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सुशीला देवी ने दीप प्रज्वलित करके किया। विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने बताया कि मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर रेनू, सीमा, इंदू, मीनाक्षी, सपना, रितु, राजेंद्र प्रसाद, धर्मबीर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी