शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

दिल्ली रोड स्थित माउंट लिट्रा जी विद्यालय में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 05:36 PM (IST)
शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव
शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: दिल्ली रोड स्थित माउंट लिट्रा जी विद्यालय में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डा. पवन गोयल, एमडी डा. गुंजन गोयल और प्रधानाचार्य अतुल बत्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वहीं कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी।

विद्यालय के चेयरमैन डा. पवन गोयल ने कहा कि हम अपने त्योहारों को समुचित रूप से मनाकर अपनी संस्कृति से परिचित होते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी का त्योहार है, लेकिन आज से पहले कई दशकों से हम पटाखे जलाते आ रहे हैं जोकि हमारे पर्यावरण को भी प्रदूषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हम दीपावली पर प्राण लेते हैं कि हम पटाखे नहीं जलाएंगे और प्रदूषण रहित दीपावली मनाएंगे।

हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव: पटौदी रोड स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान क्लासरूम डेकोरेशन, रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की निदेशिका मुकेश यादव, प्राचार्य विनोद कुमार और उप प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को दीपावली की बधाई दी।

रंगोली प्रतियोगिता में चाणक्य सदन प्रथम: ऋषि पब्लिक स्कूल जोनावास में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें अंतरसदनीय रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चाणक्य सदन प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई सदन द्वितीय तथा विक्रमादित्य और आर्यभट्ट सदन तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में पूजा यादव, इशु, निशु, सरस्वती, हिमांशी आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में यश और जानवी प्रथम, शुभ द्वितीय और यशिका तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में स्नेहा और ऋषिता प्रथम, तन्नू यादव और जिया द्वितीय तथा पलक यादव तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या सावित्री यादव ने बताया कि दीपावली भारत का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे हमें दीपों के साथ मनाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी