दस दिन पहले घर से गायब हुए थे देवर-भाभी

देवर शादीशुदा था तथा उसके भी दो बच्चे हैं। स्वजन को भी दोनों के रिश्तों की जानकारी थी। स्वजन दोनों के रिश्ते का विरोध कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:33 PM (IST)
दस दिन पहले घर से गायब हुए थे देवर-भाभी
दस दिन पहले घर से गायब हुए थे देवर-भाभी

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में फंदे पर लटके मिले शव धारूहेड़ा निवासी एक महिला व उसके देवर का था। दोनों की शिनाख्त होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने सेक्टर-छह थाना में सूचना दी। सूचना के बाद स्वजन सोमवार को हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। दोनों करीब दस दिन पहले घर से लापता हो गए थे। स्वजन की ओर से पुलिस को लापता होने की शिकायत नहीं दी गई थी।

स्वजन को भी थी दोनों के संबंधों की जानकारी

महिला के पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति की मौत के बाद से ही महिला व उसके देवर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। देवर शादीशुदा था तथा उसके भी दो बच्चे हैं। स्वजन को भी दोनों के रिश्तों की जानकारी थी। स्वजन दोनों के रिश्ते का विरोध कर रहे थे। करीब दस दिन पहले दोनों किसी को कुछ बताए बगैर ही घर से भाग गए थे। दोनों के चले जाने के बाद स्वजन ने न तो उन्हें ढूंढने का प्रयास किया और न ही पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दी सूचना

रविवार की रात को हरिद्वार पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए थे। महिला का आधार कार्ड मिल गया था, जिसके आधार पर हरिद्वार पुलिस ने धारूहेड़ा के सेक्टर-छह थाना पुलिस से संपर्क साधा था। सेक्टर छह थाना पुलिस रात को ही मृतकों के घर पहुंच गई थी तथा वहीं पर जानकारी मिली थी कि दोनों 18 फरवरी को ही घर से चले गए थे।

रविवार शाम मिले थे शव

खेमानंद मार्ग भीमगोडा के निकट खेल रहे बच्चों को राजाजी टाइर्गर रिजर्व पार्क से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना के बाद सीटी सीओ अभय प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे तो पेड़ पर फंदे पर शव लटके मिले थे। शव कई दिन पुराने होने के कारण सड़ी गली हालत में पहुंच चुके थे। पुलिस ने मृतकों के शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया था।

शादी को लेकर लगी थी पंचायत

रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे। उनके परिवार इसके लिए राजी नहीं थी। इस बात को लेकर पंचायत भी लगी, जिसमें दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई थी। मगर पंचायत में भी शादी को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका था। शायद इसीलिए दोनों ने साथ मरने का रास्ता चुना होगा।

chat bot
आपका साथी