शिक्षण संस्थानों में मनाया संविधान दिवस

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया और डिप्टी डीईओ विरेंद्र नारा ने कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाते हुए उनके मौलिक कर्तव्यों और अधिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:24 PM (IST)
शिक्षण संस्थानों में मनाया संविधान दिवस
शिक्षण संस्थानों में मनाया संविधान दिवस

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया और डिप्टी डीईओ विरेंद्र नारा ने कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाते हुए उनके मौलिक कर्तव्यों और अधिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सेक्टर-4 स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी में संविधान दिवस मनाया गया। विद्यालय कैडेटों और कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावना पढ़ते हुए भारत की संपूर्ण प्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र गणराज्य की गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली। विद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य कमल सिंह रावत ने भारतीय संविधान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

मौलिक कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी: राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने छात्राओं को संविधान दिवस की बधाई देते हुए उनके मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारियों के बारे में जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विनती परमार ने देश के संविधान और एकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गई।

छात्राओं को दिलाई शपथ: आरडीएस पब्लिक महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस पर प्राचार्य प्रमोद यादव ने छात्राओं को संविधान उद्देशिका की शपथ दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. पिकी शर्मा ने छात्राओं को देश के प्रति समर्पण के लिए प्रोत्साहित किया।

विशेष सभा का किया आयोजन: कोसली स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल में आतंकी हमले में शहीद होने वाले शहीदों की याद में तथा संविधान दिवस पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। शहीदों के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। स्कूल कोआर्डिनेटर मंजीत सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की आज 13वीं बरसी है। आतंकियों ने इस दौरान 160 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। प्राचार्य शैलेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन खास है। देश में इस दिन बड़े ही हर्ष के साथ संविधान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल उप प्राचार्य डा. नवीन अदलखा, चेयरमैन श्रीभगवान यादव, चेयरपर्सन सुमन यादव, कोआर्डिनेटर ओमबीर यादव, कोआर्डिनेटर प्रीति, आदि मौजूद रहे।

संविधान दिवस पर आयोजित की प्रतियोगिता: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल तेजू में संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय की चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें ए टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य अजय कुमार शर्मा ने विजेता टीम को सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों को संविधान के अनुरूप चलने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यार्थियों को बताई संविधान की महत्ता: हिदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अमन वालिया, पूर्व डीईओ धर्मबीर बल्डोदिया ने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता मंजू यादव ने संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्राचार्य डा. आरके शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

संविधान दिवस पर युवा संसद का आयोजन: आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में संविधान दिवस पर भारतीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आरपीएस प्रबंधन समिति सदस्य प्रेम राव, प्रधानाचार्य विक्रम यादव, शैक्षणिक डीन ईश ढींगरा, डीन राकेश वशिष्ठ, माध्यमिक विभागाध्यक्ष सुनीता यादव, प्राथमिक विभागाध्यक्ष अंजू यादव द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया। बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से बताया कि संसद में बिल एवं विधेयक कैसे पारित किया जाता है।

chat bot
आपका साथी