स्पेशल से सामान्य रेल सेवाओं के नंबर परिवर्तित

रेलवे प्रशासन द्वारा स्पेशल रेल सेवाओं को सामान्य रेल सेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है। 15 नवंबर से कई रेल सेवाओं के नंबरों में परिवर्तन इसी क्रम में कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 10:16 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 10:16 PM (IST)
स्पेशल से सामान्य रेल सेवाओं के नंबर परिवर्तित
स्पेशल से सामान्य रेल सेवाओं के नंबर परिवर्तित

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: रेलवे प्रशासन द्वारा स्पेशल रेल सेवाओं को सामान्य रेल सेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है। 15 नवंबर से कई रेल सेवाओं के नंबरों में परिवर्तन इसी क्रम में कर दिया गया है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेनों के नंबर परिवर्तित किए गए है। गाड़ी संख्या-12066 दिल्ली सराय-अजमेर, 12215 दिल्ली सराय-बांद्र टर्मिनस, 12216 बांद्र टर्मिनस-दिल्ली सराय, गाड़ी संख्या-12323 हरिद्वार-बाडमेर, 12414 जम्मूतवी-अजमेर, 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर, 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर, 12457 दिल्ली सराय-बीकानेर, 12463 दिल्ली सराय-जोधपुर, 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर, 22482 दिल्ली सराय-जोधपुर, 22472 दिल्ली सराय-बीकानेर, 12915 अहमदाबाद-दिल्ली, 22949 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय, 12986 दिल्ली सराय-जयपुर, 20473 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी, 14085 तिलकब्रिज-सिरसा, 15624 कामख्या-भगत की कोठी, 15715 किशनगंज-अजमेर, 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार, 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर, 19602 न्यू जलपाइगुडी-उदयपुर सिटी के परिवर्तित नंबर होंगे।

21 तक प्रभावित रहेगी यात्री आरक्षण सेवाएं: सिस्टम में डेटा के उन्नयन (अपग्रेड) और नई ट्रेन नंबरों आदि के अद्यतन (अपडेट) कार्य के लिए 21 नवंबर तक प्रतिदिन रात्रि 11 बज कर 30 मिनट से तड़के पांच बज कर 30 बजे तक छह घंटे के लिए रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) सेवाएं बंद रखी जा रही है। यात्री सेवाओं को सामान्य करने और कोरोना से प्रभावित होने से पूर्व के स्तरों पर चरणबद्ध तरीके से लाने के लिए रेलवे प्रशासन रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) को कम व्यावसायिक उपयोग के घंटों के दौरान (छह घंटे के लिए) रात्रि में बंद किया जा रहा है। सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में बड़ी संख्या में पुरानी ट्रेन नंबर (कोरोना से पूर्व वाले) और वर्तमान यात्री बुकिग डेटा को अपडेट किया जा रहा है। इन 6 घंटों की अवधि के दौरान कोई भी पीआरएस सेवाएं (टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिग, रदीकरण, पूछताछ सेवाएं आदि) उपलब्ध नहीं होंगी।

chat bot
आपका साथी