उपलब्धियां हासिल करके बेटी बनी ब्रांड एंबेसडर

समाज में बहुत सी बेटियां अपने काम और उपलब्धियों से नारी सशक्तिकरण का उदहारण बनी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:23 PM (IST)
उपलब्धियां हासिल करके बेटी बनी ब्रांड एंबेसडर
उपलब्धियां हासिल करके बेटी बनी ब्रांड एंबेसडर

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : समाज में बहुत सी बेटियां अपने काम और उपलब्धियों से नारी सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं। इन्हीं में से एक रेवाड़ी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर मान्या सिंह भी हैं। मान्या सिंह ने टीवी पर प्रसारित प्रसिद्ध नाटक हिटलर दीदी में बाल कलाकार सेहर का दस माह तक किरदार निभाया था। डांस इंडिया डांस रियलिटी शो, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर, हुनर इंडिया का, इंडिया गोट टैलेंट आदि नाटकों में भी वह अपने नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूट चुकी हैं। इसके अलावा एक टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले नाटक अनामिका में भी इनका अभिनय सराहा गया था। तीन साल की उम्र से रंगमंच और थिएटर की दुनिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही मान्या सिंह अब तक वह 90 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा सैकड़ों कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। सेक्टर तीन निवासी नगेंद्र सिंह व संगीत प्रवक्ता डा. मंजू सिंह की इकलौती संतान अपनी वाकपटुता, अभिनय और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए बेटियों को सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल से इसी वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली मान्या सिंह का सपना प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। स्नातक की पढ़ाई के लिए मान्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिदी महाविद्यालय में दाखिला लिया है। उन्होंने पढ़ाई में उत्कृष्टता के साथ नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से प्रदेश का नाम रोशन किया है। पिछले तीन साल की उपलब्धियों की बात की जाए तो उन्हें हरियाणा गौरव, राज्यपाल के हाथों मिले अवार्ड और राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान के साथ ही जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी मिली है। घरेलू हिसा की शिकार महिलाओं की आवाज बनकर भी मान्या उनका दर्द इंस्टाग्राम, वाट्सएप आदि के माध्यम से उठाती रही हैं।

chat bot
आपका साथी