आनलाइन होगी भारत को जानो प्रतियोगिता

भारत विकास परिषद की ओर से एक नवंबर को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:25 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:25 PM (IST)
आनलाइन होगी भारत को जानो प्रतियोगिता
आनलाइन होगी भारत को जानो प्रतियोगिता

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : भारत विकास परिषद की ओर से एक नवंबर को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस बार यह आयोजन आनलाइन होगी। परिषद की रेवाड़ी शाखा की ओर से जिले के समस्त स्कूलों को पत्र लिखकर विद्यार्थियों से अधिक से अधिक इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया गया है। जिला अध्यक्ष डा. आरबी यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता भाविप द्वारा प्रकाशित पुस्तक भारत को जानो सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। इसकी ई-बुक परिषद की वेबसाइट www.ढ्ड1श्चद्बठ्ठस्त्रद्बड्ड.ष्श्रद्व पर उपलब्ध है। या गूगल प्लेस्टोर में जाकर भारत को जानो या बीवीपी पब्लिकेशन नामक एप्लीकेशन को डाउनलोड किया जा सकता है। भाविप सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि छठी से आठवीं कक्षा के कनिष्ठ तथा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी वरिष्ठ वर्ग की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। कनिष्ठ वर्ग की परीक्षा सुबह 11 बजे से तथा वरिष्ठ वर्ग की 12 बजे से होगी। प्रतियोगिता के संयोजक अतुल कुमार व विजय रोहिल्ला ने बताया कि विद्यार्थी हिदी व अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दे सकेंगे।

chat bot
आपका साथी