ईंट के नीचे मिला आरी का टुकड़ा, अनुज व रिकू ने रची थी साजिश

कोविड स्पेशल जेल से फरार होने वाले बंदियों को बैरक के अंदर ही आरी का एक टुकड़ा मिल गया था जिसके बाद उन्होंने कुंडी काटकर भागने की साजिश रची। इससे पहले आरोपितों ने बैरक में ईंट उखाड़कर निकलने की साजिश रची थी लेकिन आरी का टुकड़ा मिलने के बाद प्लान बदल दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:17 PM (IST)
ईंट के नीचे मिला आरी का टुकड़ा, अनुज व रिकू ने रची थी साजिश
ईंट के नीचे मिला आरी का टुकड़ा, अनुज व रिकू ने रची थी साजिश

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : कोविड स्पेशल जेल से फरार होने वाले बंदियों को बैरक के अंदर ही आरी का एक टुकड़ा मिल गया था, जिसके बाद उन्होंने कुंडी काटकर भागने की साजिश रची। इससे पहले आरोपितों ने बैरक में ईंट उखाड़कर निकलने की साजिश रची थी, लेकिन आरी का टुकड़ा मिलने के बाद प्लान बदल दिया था। आरोपितों से पूछताछ में अभी और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। दो ने रची साजिश, अन्य ने किया सहयोग बैरक नंबर तीन में रखे गए सभी 13 बंदियों पर संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपितों को हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, अपहरण व हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन वारदात के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हत्या के प्रयास के आरोपित रिकू व दुष्कर्म के आरोपित अनुज ने जेल से फरार होने की साजिश रची थी। जेल से फरार होने के लिए आरोपितों ने पहले बैरक में लगी टाइल तथा उसके बाद जंगले के साथ दीवार की एक ईंट भी उखाड़ी थी। ईंट के नीचे दीवार में आरोपितों को निर्माण के दौरान छोड़ा गया आरी का टुकड़ा मिल गया था। आरी का टुकड़ा मिलने के बाद आरोपितों को ईंट उखाड़ने की बजाय आरी से ग्रिल काटना ज्यादा आसान लगा। दोनों वार्डर की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर ग्रिल काटी गई तथा चादर की रस्सी बना छत के जरिए फरार हो गए थे। ग्रिल काटने में अन्य बंदियों ने भी दोनों का सहयोग किया था। प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में थे आरोपित जेल से निकलने के बाद आरोपित प्रदेश से बाहर निकलने की फिराक में थे। लेकिन लाकडाउन व पुलिस की सक्रियता के कारण ज्यादा दूर नही निकल पाए थे। कोरोना संक्रमित होने के कारण भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही थी। आरोपित नवीन शर्मा उर्फ गोलू जयपुर तथा अजीत उर्फ नेता यहां से उत्तर प्रदेश निकलने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

chat bot
आपका साथी