सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के कलाकारों ने मचाया धमाल

हरियाणा राज्य प्रवासी नागरिक मंच जयपुर की ओर से हरियाणा भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:56 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:56 PM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के कलाकारों ने मचाया धमाल
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के कलाकारों ने मचाया धमाल

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: हरियाणा राज्य प्रवासी नागरिक मंच जयपुर की ओर से हरियाणा भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से लावण्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का चयन किया गया था। हरियाणा की ओर से हरियाणवी संस्कृति पर आधारित नृत्य, गायन, संगीत जैसी विधा में हरियाणवी संस्कृति का खूब प्रदर्शन किया।

हरियाणा राज्य प्रवासी नागरिक मंच जयपुर द्वारा 28 नवंबर को कला एंव संस्कृति उत्सव मनाया गया था। गणेश वंदना के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में लावण्या फाउंडेशन रेवाड़ी के कलाकारों झम्मन सिंह सैनी, विवेक यादव, अंकुर खेर, रोहित सैनी, संगीता, सागर सैनी, प्राशी, पुर्वी, ललित वर्मा, अंजली, प्रिया, सलोनी, साहिल, आरती, शालिनी, निर्मला, नीतू, मयंक सैनी, अरमान, ललीत, पंकज, गोविद, गजानंद, कपिल सैनी द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागनी और लघु नाटिका की प्रस्तुति से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति का प्रसार करते हुए अनेकता में एकता का संदेश दिया। समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर एयरपोर्ट के निदेशक जेएस बल्हारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद कोविड महामारी में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के संस्थापक स्वर्गीय डा. ज्ञान चंद शर्मा को याद किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महासचिव कमला वत्स ने सभी का आभार प्रकट किया। लावण्या फाउंडेशन के प्रधान भगवान सिह ने युवा कार्यक्रम विभाग के नोडल अधिकारी अनिल कौशिक का आभार प्रकट किया। अनिल कौशिक ने सभी कलाकारों से अपने देश की कला और संस्कृति को जन जनतक पहुंचाने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी