रेहड़ी में मिले 373 किग्रा. भारतीय व विदेश सिक्के

पुलिस को अंदेशा है कि शिव चौक के निकट से बरामद हुए सिक्कों को गलाने के लिए यहां लाया जा सकता है। रेवाड़ी में धातु गलाने का कार्य काफी स्तर पर होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:10 PM (IST)
रेहड़ी में मिले 373 किग्रा. भारतीय व विदेश सिक्के
रेहड़ी में मिले 373 किग्रा. भारतीय व विदेश सिक्के

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शहर के माडल टाउन में गश्त के दौरान पुलिस ने शिव चौक के निकट खड़ी एक रेहड़ी से बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा के सिक्के बरामद किए हैं। बरामद हुए सिक्कों में विदेशी मुद्रा भी शामिल है। सिक्के कौन लेकर आया था तथा कहां पहुंचाने थे, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने सिक्कों को जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि माडल टाउन थाना की टीम शुक्रवार की रात को गश्त कर रही थी। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस टीम माडल टाउन स्थित शिव चौक पर पहुंची तो वहां पर एक रेहड़ी खड़ी हुई थी, जिस पर कुछ छोटे-छोटे बोरे रखे हुए थे। पुलिस ने संदिग्ध मान कर बोरों की जांच की तो उनमें सिक्के भरे हुए थे। बोरों में भारतीय व विदेश सिक्के रखे हुए थे। पुलिस ने रेहड़ी लेकर आने वाले की आस-पास तलाश की, परंतु वहां कोई नहीं मिला। बरामद हुए सिक्कों का वजन करीब 373 किलोग्राम है।

गलाने के लाए गए थे सिक्के

पुलिस को अंदेशा है कि शिव चौक के निकट से बरामद हुए सिक्कों को गलाने के लिए यहां लाया जा सकता है। रेवाड़ी में धातु गलाने का कार्य काफी स्तर पर होता है। पीतल के बर्तनों के लिए रेवाड़ी देश भर में प्रसिद्ध है। यहां बने पीतल के बर्तनों की देश भर में आपूर्ति होती है। पुलिस को अंदेशा है कि सिक्कों को गला कर अन्य कार्य में प्रयोग किया जाना था। फिलहाल माडल टाउन थाना पुलिस ने बरामद हुए सिक्कों को जब्त कर लिया है तथा एसआइ अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ 13 सिक्का निर्माण अधिनियम 2011 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सिक्के लेकर आने वाले के बारे में सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी