दुष्कर्म की कोशिश, अब तेजाब डालने की दी धमकी

एक सिरफिरे आशिक ने युवती से शादी का दबाव डाला। जब इन्कार किया तो दुष्कर्म की कोशिश की। मना करने पर तेजाब डालने की धमकी दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:42 PM (IST)
दुष्कर्म की कोशिश, अब तेजाब डालने की दी धमकी
दुष्कर्म की कोशिश, अब तेजाब डालने की दी धमकी
पानीपत, जेएनएन। एक युवक ने पहले युवती का रिश्ता तुड़़वाया और फिर शादी रचाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म की कोशिश भी की। अब आरोपित ने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीडि़ता की ओर से थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 2015 में वह 12वीं पास करने के बाद कंप्यूटर सीख रही थी। इसलिए वह हर रोज छप्पर आती-जाती थी। इस दौरान तलाकौर गांव का ही भूपेंद्र सिंह ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके कंप्यूटर सेंटर के बाहर भी हर समय वह खड़ा रहता था। वह उसे अनदेखा करती रही।

chat bot
आपका साथी