यमुनानगर में युवाओं ने संभाला मोर्चा, टीम हर घर को कर रही सैनिटाइज

यमुनानगर में कोरोना संकमण फैलता जा रहा है। ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए युवाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। युवाओं की टीम अब हर घर में जाकर सैनिटाइज कर रही हैं। शहर के मुख्‍य क्षेत्रों में भी सैनिटाइजेशन हो रहा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:44 PM (IST)
यमुनानगर में युवाओं ने संभाला मोर्चा, टीम हर घर को कर रही सैनिटाइज
यमुनानगर में युवा की टीम सैनिटाइजेशन कर रही।

यमुनानगर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। दूसरी लहर में नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन अभियान भी प्रभावी तरीके से नहीं चलाया जा रहा है। शहर के मुख्य क्षेत्रों में ही सैनिटाइजेशन कराई गई। ऐसे में युवाओं की एक टोली सैनिटाइजेशन के लिए आगे आई है। युवा टीम फर्कपुर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कर रही है। अभी तक 600 से भी अधिक घरों को सैनिटाइज कर चुके हैं। 

युवा टीम के सदस्य उज्जवल सिंह, वैभव, योगेश पांचाल, अनुज, चेतन ने बताया कि उनकी टीम में 12 लोग हैं। जो अलग-अलग क्षेत्र में जाकर सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। मई माह से यह सेवा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य यही है कि लोग महामारी से बचे रहे। रोजाना तीन से चार टोलियां बनाकर सैनिटाइजेशन के लिए टीम निकलती है। दोपहर तक अपने-अपने क्षेत्र को कवर कर देते हैं। 

लोगों को भी कर रहे जागरूक 

युवाओं की यह टीम लोगों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक कर रही है। जब भी कालोनी में कोई बिना मास्क के मिलता है, तो उसे समझाया जाता है। यदि किसी के पास मास्क नहीं है, तो मास्क भी यह युवा दे रहे हैं। लोगों को बताते हैं कि खुद भी अपने घरों को साफ रखो। जब भी घर बाहर निकले, तो मास्क लगाकर ही निकले। वापस लौटने पर हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ करें। यदि कही अधिक भीड़ में गए हैं या अस्पताल में गए हैं। तो घर आकर नहाए और कपड़ों को अलग रखे। इससे परिवार का भी बचाव रहेगा और खुद भी बीमारी से बचे रहेंगे। युवा टीम के सदस्यों का कहना है कि फिलहाल फर्कपुर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। अभी वार्ड नंबर 18 लगभग पूरा हो गया है। अन्य कालोनियों में भी इसी तरह से अभियान चलाएंगे। इस अभियान के साथ लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक भी करना है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करेंगे, तभी इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी