बेसहारा पशुओं की रक्षा के लिए युवा एकता पानीपत ने बनाई टीम

युवा एकता पानीपत हरियाणा संस्था की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के निवास पर हुई। बैठक में शहर के अंदर गलियों और सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को लेकर चर्चा हुई। इनकी रक्षा के लिए युवा एकता पानीपत हरियाणा संस्था की कोर कमेटी ने टीम का गठन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:06 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:06 AM (IST)
बेसहारा पशुओं की रक्षा के लिए युवा एकता पानीपत ने बनाई टीम
बेसहारा पशुओं की रक्षा के लिए युवा एकता पानीपत ने बनाई टीम

पानीपत, विज्ञप्ति : युवा एकता पानीपत हरियाणा संस्था की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के निवास पर हुई। बैठक में शहर के अंदर गलियों और सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को लेकर चर्चा हुई। इनकी रक्षा के लिए युवा एकता पानीपत हरियाणा संस्था की कोर कमेटी ने टीम का गठन किया। इसमें कोषाध्यक्ष जतिन झोका, महासचिव रविद्र राणा, प्रांत संयोजक दीपक शर्मा, प्रचार और प्रसार मंत्री राजेश राज व दीपक राणा को शामिल किया गया। अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि बेजुबान बेसहारा पशुओं की रक्षा करना हर आदमी का कर्तव्य बनता है। रमेश सैन अहरिया ने कहा कि हम नगर निगम और अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से इसका हल निकाल सकते हैं।

chat bot
आपका साथी