देशराज कालोनी में युवक डेंगू पाजिटिव, समालखा में 12 की बनाई स्लाइड

कोरोना का खतरा कम हुआ तो डेंगू बुखार का बढ़ा है। देशराज कालोनी में एक युवक पाजिटिव मिला है। उधर14 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में हुई समालखा वासी महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 135 घरों का सर्वे करते हुए 12 लोगों के रक्त की स्लाइड बनाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:11 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:11 AM (IST)
देशराज कालोनी में युवक डेंगू पाजिटिव, समालखा में 12 की बनाई स्लाइड
देशराज कालोनी में युवक डेंगू पाजिटिव, समालखा में 12 की बनाई स्लाइड

जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना का खतरा कम हुआ तो डेंगू बुखार का बढ़ा है। देशराज कालोनी में एक युवक पाजिटिव मिला है। उधर,14 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में हुई समालखा वासी महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 135 घरों का सर्वे करते हुए 12 लोगों के रक्त की स्लाइड बनाई है।

जिला में अब तक 32 केस (समालखा का केस अभी रिकार्ड में नहीं चढ़ा है) हो गए हैं। जिला मलेरिया विभाग के हेल्थ सुपरवाइजर राजेश कुमार ने दैनिक जागरण को बताया कि सोनिया पत्नी संजय गर्ग 11 अक्टूबर को बुखार आया था। स्वजनों ने अगले दिन उसे करनाल स्थित हैप्पी फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया। 13 अक्टूबर को सिग्नस अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे दिल्ली पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल रेफर किया गया। वहां मरीज की मौत हो गई। इससे पूर्व महिला का एलाइजा टेस्ट हुआ था, रिपोर्ट कंफर्म आई थी। इसी कड़ी में 135 घरों का सर्वे कर 78 टंकी, 16 कूलर, 10 होदी, 235 कंटेनर, 68 रेफ्रीजरेटर चेक किए। दो कंटेनर, दो कूलर और दो रेफ्रीजरेटर में मच्छरों का लार्वा मिला, तुरंत नष्ट कराया गया।

गृहस्वामियों को नोटिस थमाए गए। आसपास के 50 घरों में बुखार के 12 मरीजों की रक्त स्लाइड बना, लैब भेजी गई हैं। बता दें कि सितंबर में नूरवाला की विजय नगर कालोनी वासी दो सगे भाईयों की डेंगू (निजी अस्पताल में कार्ड टेस्ट में एक्टिव डेंगू, एलाइजा या एनएस-1 टेस्ट नहीं हुआ था) से मौत हो गई थी। घटते-बढ़ते रहे डेंगू केस :

2016- 12

2017-469

2018-133

2019- 04

2020-272

2021- 32 (16 अक्टूबर तक) मच्छरों से बचाव बहुत जरूरी

-शरीर को ढ़कने वाले कपड़े पहनें।

-खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाएं।

-घर-आफिस के आसपास पानी जमा न होने दें।

-कूलर और गमलों का पानी रोजाना बदलें।

-मच्छरदानी लगाकर ही सोएं।

-पानी की टंकी, बाल्टी को ढककर रखें।

chat bot
आपका साथी