रात में शराब पीते वक्‍त युवक आया फेसबुक लाइव पर, सुबह मिला शव, मचा हड़कंप

करनाल में एक युवक का शव मिला है। संदिग्‍ध परिस्थितियों में शव मिलने से हत्‍या की आशंका जताई जा रही है। मृतक एक युवक के साथ रात को शराब पीते हुए फेसबुक पर लाइव था। सुबह उसका शव मिलने से हड़कंप मचा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:04 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:04 PM (IST)
रात में शराब पीते वक्‍त युवक आया फेसबुक लाइव पर, सुबह मिला शव, मचा हड़कंप
करनाल में एक युवक की संदिग्‍ध परिस्थितयों में मौत।

करनाल, जेएनएन। करनाल गांव कुटेल में वीरवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के करीब 23 वर्षीय एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं गांव के लोगों की भीड़ भी जुट गई।

मृतक की पहचान गांव कुटेल के ही रोहित सैनी के तौर पर हुई है, जो गांव के समीप एक राइस मिल में नौकरी करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में भेजा तो वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शव पर चोटों के निशान मिले है, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

रात को दो बजे फेसबुक पर था लाइव

गांव के सरपंच संदीप कल्याण का कहना है कि रोहित सैनी फेसबुक पर रात करीब दो बजे एक युवक के साथ लाइव था। इसके बाद उसका स्वजनों को कोई सुराग नहीं लग पाया था। रात भर घर न पहुंचने के चलते स्वजन परेशान थे। सुबह जैसे ही रोहित का शव पड़ा होने का पता चला तो परिवार में मातम छा गया। वही समाज के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए, जो मामले की गहनता से जांच की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहित की करीब तीन माह पहले ही शादी हुई थी। लोगों का कहना है कि जो युवक रात को फेसबुक पर उनके साथ लाइव था, उससे राज खुल सकता है। वहीं जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: करनाल की पटाखा फैक्‍ट्री में जोरदार धमाका, तीन की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस वे हादसे से जींद और पानीपत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, देर रात पहुंचे परिजन

chat bot
आपका साथी