यमुनानगर में रिश्ते शर्मसार, भाई ने मानसिक रूप से बीमार बहन को बनाया हवस का शिकार, हुई गर्भवती
17 वर्षीय किशोरी के पैरों में सूजन हो गई थी। उसकी आंखों में भी पीलापन था। किशोरी के पिता उसे अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच की तो किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। पिता ने पूछताछ की तो भाई के घिनौने कृत्य का पता चला।
यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में कलयुगी छोटे भाई ने ही मानसिक रूप से बीमार 17 वर्षीय बहन को हवस का शिकार बना डाला। वह कई माह से उसके साथ गलत काम कर रहा था। इसका पता उस समय लगा, जब किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में लेकर गए, तो वहां उसके पांच माह का गर्भ होने की पुष्टि हुई। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। सिविल अस्पताल जगाधरी से सूचना गांधीनगर थाना पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने अपने ही भाई पर गलत काम के आरोप लगाए। यह सुनकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस किशोरी के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। आरोपित भी 16 वर्ष का है। गांधीनगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर रहे हैं। उसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।
पैरों में सूजन पर स्वजन लाए थे अस्पताल
17 वर्षीय किशोरी के पैरों में सूजन हो गई थी। उसकी आंखों में भी पीलापन था। इस पर किशोरी के पिता ने उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच की, तो किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। यह सुनकर पिता के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। उसने किशोरी पर गुस्सा होते हुए इस बारे में बात की, तो घिनौनी बात सामने आया।
कई माह से गलत काम कर रहा था भाई
पिता की सख्ती पर किशोरी ने बताया कि उसका भाई ही उसके साथ गलत कार्य कर रहा था। हर बार वह उसे धमकाकर चुप करा देता था। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे देता था। जिस वजह से वह चुप रहती थी। किशोरी के माता पिता दोनों मजदूरी करते हैं और वह काम पर चले जाते थे। पीछे घर पर आरोपित किशोर व उसकी बहन ही रहते थे।