यमुनानगर में किशोरी की खींंची आपत्तिजनक फोटो, ब्‍लैकमेल कर की घिनौनी वारदात

हरियाणा के यमुनानगर में किशोरी से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। एक किशोरी से शादी का वादा किया। इसके बाद उसकी अश्‍लील फोटो खींच ली। बाद में किशोरी के साथ दुष्‍कर्म किया। अब आरोपित उसे ब्‍लैकमेल कर रहा है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 04:46 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 04:46 PM (IST)
यमुनानगर में किशोरी की खींंची आपत्तिजनक फोटो, ब्‍लैकमेल कर की घिनौनी वारदात
यमुनानगर में किशोरी से दुष्‍कर्म किया गया।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। किशोरी से शादी का वादा करके अश्‍लील फोटो ली। वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। अब आरेापित उस पर मिलने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के माता पिता ने भी आरोपित से बात की और फोटो डिलीट करने का अनुरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। मामले में गांधीनगर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला की ननद की बेटी की 2019 में शादी थी। इस शादी में पूरा परिवार गया हुआ था। यहीं पर पंजाब के लुधियाना निवासी हिमांशु आया हुआ था।

वहां पर 17 वर्षीय बेटी से हिमांशु ने बात की और उससे मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद आरोपित उससे चोरी छिपे बात करने लगा। आरोपित ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला लिया। परिवार के लोग बाहर होते, तो आरोपित घर पर भी उनकी बेटी से मिलने के लिए आने लगा। आरोपित ने बहला फुसलाकर उनकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो लिए। जब उसे फोटो डिलीट करने के लिए कहा, तो उसने किशोरी के फोटो वायरल करने की धमकी दी।

होटल में ले जाकर किया दुष्‍कर्म

इसके बाद आरोपित डरा धमकाकर उनकी बेटी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसी होटल में लेकर गया। जहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

ब्‍लैकमेल कर बुुलाता रहा

आरोपित बाद में भी उनकी बेटी को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और उसे बुलाता रहा। किशोरी ने परेशान होकर इस बारे में स्वजनों को बताया, तो उसकी मां व पिता आरोपित हिमांशु के घर गए और उसे फोटो डिलीट करने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर आरोपित के पिता ने किशोरी के माता पिता के साथ अभद्रता की और इस संबंध में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

chat bot
आपका साथी