अंबाला में शादी का वादा कर रिश्‍ता तुड़वाया, फ‍िर किया दुष्‍कर्म

अंबाला में शादी का झांसा देकर रिश्‍ता तुड़वाया। इसके बाद आरोपित ने युवती से दुष्‍कर्म किया। जब शादी के संबंध में बात की गई तो उसने इन्‍कार कर दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:43 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:43 PM (IST)
अंबाला में शादी का वादा कर रिश्‍ता तुड़वाया, फ‍िर किया दुष्‍कर्म
अंबाला में शादी का वादा कर रिश्‍ता तुड़वाया, फ‍िर किया दुष्‍कर्म

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। युवती का रिश्ता भी तुड़वाकर युवक ने शादी नहीं की, बल्कि वह उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती के बार-बार शादी के लिए कहने के बाद भी जब वह शादी के लिए नहीं माना तो युवती साजिश के तहत युवक वारिस, नियमात व पिता कमल किशोर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

शिकायत में युवती ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। उसी के पास वारिस की बहन भी पढ़ती थी। वह उसे लेने आता था और छोड़ कर जाता था। एक दिन वह रसोई में कुछ काम कर रही थी इसी दौरान वारिस वहां आया और उसका हाथ पकड़ लिया, कहने लगा वह उसे पसंद करता है और उसे शादी करना चाहता है। 

उसने कहा उसका पहले ही रिश्ता हुआ है उसकी जल्दी ही शादी होने वाली है। फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस तरह उसने लड़के वालों को कॉल कर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। खुद उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा।अब जब उसने वारिस से शादी के लिए पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद उसने फोन करना बंद कर दिया। आरोप है वारिस व अन्य लोगों ने साजिश के तहत धोखा दिया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाइ्र शुरू कर दी है।

इधर, घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़

घर में काम कर रही नाबालिग से युवक ने छेड़छाड़ की। युवती ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपित युवक कुनाल के खिलाफ पोक्सो एक्ट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में नाबालिग ने बताया कि आरोपित कुनाल उसके भाई के साथ माड़ी पर खेलने के लिए जाता था। एक दिन वह अपने भाई को बुलाने के लिए गई तो कुनाल उसके पीछे-पीछे घर तक पहुंच गया। एक दिन घर के सदस्य नहीं थे। पीछे से वह वहां आ गया और उस दौरान वह रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान कुनाल ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया। उन्होंने कुनाल को समझाने का प्रयास किया वह फिर भी नहीं माना। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी