युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कमरे में बंधक बनाकर रखने का आरोप

हरियाणा के यमुनानगर में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया गया। उसको कमरे में भी बंधक बनाकर रखा गया। युवती ने पुलिस को शिकायत दी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:22 PM (IST)
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कमरे में बंधक बनाकर रखने का आरोप
यमुनानगर में युवती से दुष्‍कर्म किया गया।

यमुनानगर, जेएनएन। युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने कई सालों तक अपने साथ रखा। इस दौरान उसके साथ संबंध भी बनाए। शादी का दबाव देने पर आरोपित युवक युवती को अपने घर ले आया और यहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह से वहां से छूटकर युवती ने पुलिस को शिकायत दी, तो आरोपित ने शादी करने की बात कहकर समझौता कर लिया। इसके बावजूद युवती से शादी नहीं की। महिला थाना पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 21 वर्षीय युवती को 27 सितंबर 2017 को भोला राम शादी का झांसा देकर अपने साथ पंजाब के होशियारपुर में ले गया। करीब डेढ़ साल तक आरोपित ने उसे अपने साथ रखा और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। जब उस पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह टालने लगा और 16 मार्च 2019 को उसे होशियारपुर से अपने घर ले आया।

यहां आरोपित ने स्वजनों को उसे पत्नी बताकर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान भी उसके साथ गलत काम किया। बाद में आरोपित पंजाब चला गया। इसके बाद आरोपित की बहन व अन्य स्वजन उसे दहेज को लेकर तंग करने लगे। युवती का आरोप है कि 23 मार्च 2019 भोला राम का भाई राजन व राजीव बाहर का ताला खोलकर उसके कमरे में आए। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह से वह आरोपितों से जान बचाकर अपनी मां के घर पर पहुंची। इस दौरान आरोपितों ने उसका मोबाइल व अन्य सामान भी छीन लिया। दो अप्रैल 2019 को उसने आरोपितों के खिलाफ महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। जहां आरोपित भोला राम ने उससे जल्द शादी करने की बात कहकर समझौता कर लिया। समझौता होने के बाद भी आरोपित ने उससे शादी नहीं की और उसे अपने घर पर रख लिया।

मायके वालों से चार लाख रुपये की रखी मांग

युवती का आरोप है कि आरोपित भोला राम की बहन की शादी होनी थी। जिसकी शादी के लिए उस पर मायके से चार लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। बाद में किसी तरह से मायके वालों को बताया, तो वह आरोपित के घर पर पहुंचे। आरोपित ने उनके साथ भी मारपीट की।

chat bot
आपका साथी