दोस्‍ती प्‍यार में बदली, युवक ने शादी का वादा कर बनाए संबंध, अब इंसाफ के लिए भटक रही महिला

अंबाला में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है। अब महिला इंसाफ के लिेए भटक रही है। महिला का कहना है कि उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने दोस्‍ती की और फ‍िर प्यार हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:37 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:37 AM (IST)
दोस्‍ती प्‍यार में बदली, युवक ने शादी का वादा कर बनाए संबंध, अब इंसाफ के लिए भटक रही महिला
अंबाला में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला।

अंबाला, जेएनएन। अबाला में दोस्‍ती के बाद प्‍यार हो गया। युवक ने महिला ने शादी का वायदा किया। इसके बाद उसके साथ संबंध बनाए। अब युवक ने शादी से इन्‍कार कर दिया है। महिला इंसाफ की गुहार लगा रही है।

शादी का झांसा देकर युवक दो बच्चों की मां से संबंध बनाता रहा। पीडि़त महिला ने जब आरोपित युवक से शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। परेशान होने के बाद महिला ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने आरोपित युवक को थाना में बुलाया गया।

महिला का आरोप है पुलिस ने आरोपित खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसके साथ मिलीभगत कर उसे छोड़ दिया है। ऐसे में पीडि़त महिला अब इंसाफ के लिए भटक रही, उसने मामले में कार्रवाई करने के लिए सीएम विंडो पर इसकी शिकायत की है।

इस तरह से हुई जान पहचान

सीएम विंडो में दी शिकायत में महिला के मुताबिक दो साल पहले मैं और आरोपित एक फैक्ट्री में काम करते थे। इसी दौरान दोनों अच्छी जान पहचान हो गई थी। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपित ने उससे शादी करने के बारे में कहकर उसके घर रहने लगा। काफी समय बीत जाने के बाद महिला ने शादी करने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा।

आरोपित ने शादी से साफ इनकार कर दिया तो पीडि़ता ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वह कई बार पुलिस के पास इंसाफ के लिए जा चुकी है, मगर पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसे टरका कर भेज दिया जाता है। आरोप है आरोपित युवक उसे जान से मारने की धमकी दी है। अब महिला ने सीएम विंडो में शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी