खाना बनाने से मना किया तो हुआ झगड़ा, दोस्‍त की छाती में ईंट मार कर दी हत्‍या

यमुनानगर में हत्‍या की वारदात को अंजाम दिया गया। एक साथी ने खाने बनाने से मना कर दिया तो दूसरे ने उसकी छाती में ईंट पर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक और आरोपित बिहार के रहने वाले हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:39 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:39 PM (IST)
खाना बनाने से मना किया तो हुआ झगड़ा, दोस्‍त की छाती में ईंट मार कर दी हत्‍या
बिहार का रहने वाला मृतक शत्रुघ्‍न का फाइल फोटो।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में खाना बनाने को लेकर दो साथियों में झगड़ा हो गया। इसके बाद एक ने दूसरे के छाती में ईंट मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

राजेश ने बताया कि उसका साला शत्रुघ्‍न सहित करीब 20 से 25 लोग बिहार के सुपौल जिला के पोपरा थाना से यमुनानगर आए थे। सभी एफसीआई के गोदाम में पल्‍लेदारी का काम करते हैं। रात में शत्रुघ्‍न खाना बना रहा था। पास में उसका साथी बिंदेसर बैठा था। खाना बनाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बिंदेसर ने ईंट उठाकर शत्रुघ्‍न की छाती पर फेंककर मार दी।

जीजा राजेश और अन्‍य साथी उसे अस्‍पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। राजेश के बयान पर पुलिस ने बिंदेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सूत्रों की मानें तो उसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं शव का पोस्‍टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्‍या की वारदात के बाद से क्‍वार्टर से ज्‍यादातर लोग लौट गए।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें: मूवी स्क्रिप्‍ट से कम नहीं थी पेपर लीक की प्‍लानिंग, चाय वाले से लेकर सब इंस्‍पेक्‍टर शामिल

ये भी पढ़ें: नकल माफिया में 12वीं से लेकर बीटेक पास, फ‍िर हरियाणा के इस शहर का नाम बदनाम

ये भी पढ़ें: ग्राम सचिव पेपर लीक के लिए मास्‍टर माइंड के बाद थे प्‍लान ए और बी, रोहतक में रची गई थी साजिश

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्‍लासेज में चला आपत्तिजनक वीडियो, ये 3 नाम आए सामने

chat bot
आपका साथी