अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 50 जगह किए जाएगा योग, तैयारियां पूरी

शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक शांति तक बल से लेकर बुद्धि तक और संस्कारों से लेकर समृद्धि तक योग से प्राप्त किया जा सकता है। विश्व योग दिवस दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा त्योहार है। यह बात हरियाणा योग आयोग एवं पतंजलि प्रभारी अशोक अरोड़ा ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:49 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:49 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 50 जगह किए जाएगा योग, तैयारियां पूरी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 50 जगह किए जाएगा योग, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, पानीपत : शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक शांति तक बल से लेकर बुद्धि तक और संस्कारों से लेकर समृद्धि तक योग से प्राप्त किया जा सकता है। विश्व योग दिवस दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा त्योहार है। यह बात हरियाणा योग आयोग एवं पतंजलि प्रभारी अशोक अरोड़ा ने कही। उन्होंने बताया की प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कुल 1100 स्थानों पर योग दिवस का आयोजित करने की योजना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में 50 स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रकार से जिले में लगभग ढाई हजार से अधिक लोग 21 जून को एक साथ इन चयनित स्थानों पर योग करेंगे। इसके अलावा आनलाइन भी योगाभ्यास कराया जाएगा, ताकि हर जनमानस के पास योग पहुंचाया जा सके। सरकारी स्कूलों में लगभग 42 स्थानों पर शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रशिक्षित डीपीई, पीटीआइ और पतंजलि द्वारा 21 जून को योगाभ्यास कराया जाएगा। बापौली, समालखा, मतलौड़ा और पानीपत तहसीलों में भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा। शहर में यहां आयोजित होंगे कार्यक्रम

पानीपत शहर में सेक्टर 18, देवी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, माडल टाउन, किला, डीएवी पार्क हुडा सेक्टर 12 में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम प्रशासन द्वारा आर्य कॉलेज में कराया जाएगा। जिले में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला उपायुक्त होंगे और कार्यक्रम आयुष विभाग की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। योग समिति ने प्रोटोकाल तैयार किया

पतंजलि योग समिति द्वारा योग शिक्षकों को 21 जून पर होने वाले योग प्रोटोकाल का प्रशिक्षण शुक्रवार को लघु सचिवालय में दिया गया। शनिवार को चयनित स्थानों पर भी इसका अभ्यास कराया गया। यह 20 जून को भी कराया जाएगा। अशोक अरोड़ा ने बताया कि प्रत्येक योग दिवस आयोजन केंद्र के लिए एक-एक योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शीशपाल ने भी शनिवार को माडल टाउन और सेक्टर 12 के डीएवी पार्क में 21 जून के योग प्रोटोकाल का प्रशिक्षण दिया।

chat bot
आपका साथी