शादी के बाद भी महिला अपने प्रेमी से करती थी बात, पति ने टोका तो उठाया खौफनाक कदम

यमुनानगर में महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है। महिला फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। पति ने जब महिला को इसके लिए टोका तो उसने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक महिला के दो बच्चे भी हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:59 PM (IST)
शादी के बाद भी महिला अपने प्रेमी से करती थी बात, पति ने टोका तो उठाया खौफनाक कदम
यमुनानगर में महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी 35 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने के परिवार के लोग उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के ही युवक से अवैध संबंध थे। जिससे वह अक्सर मोबाइल पर भी बात करती थी। कई बार उसे समझा चुका था। 

शुक्रवार की सुबह फिर उसके पास से मोबाइल मिला। जिस पर उसे टोक दिया था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। छछरौली थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों को बुलाया गया है। उनके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी महिला की शादी वर्ष 2005 में छछरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। इस शादी से उनके पास दो बच्चे हैं। एक बच्चे की उम्र 15 वर्ष व दूसरे की 12 वर्ष है। महिला का पति मेहनत मजदूरी करता है।

गांव के ही युवक से महिला के अवैध संबंध

मृतका के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के ही युवक से अवैध संबंध थे। वह अक्सर उससे फोन पर बात करती रहती थी। इस बात को लेकर कई बार घर में विवाद हो चुका था। पत्नी के मायके वालों को भी इस बारे में पता है। जिसको लेकर दो बार पंचायतें भी हुई। जिसमें दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए समझौता कर लिया था। इसके बावजूद पत्नी फिर से उस युवक से बातचीत करने लगी। उसे मोबाइल भी गांव के ही युवक ने दिया था। 

पति ने बताया कि सुबह पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जब उसका मोबाइल देखा, तो पता लगा कि वह गांव के ही युवक से बात कर रही है। जिस पर उसे ऐसा न करने की हिदायत दी थी। इसके बाद काम पर चला गया था। थोड़ी देर बाद पता लगा कि पत्नी ने जहर निगल लिया है। जिस पर उसे यहां सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी