Corona Vaccination: मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव में यमुनानगर ने बनाया रिकार्ड, 131 फीसद हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की ही अधिक डोज मिल रही है। इस कारण कोविशील्ड के लिए ही केंद्र अधिक लगाए जा रहे हैं। यमुनानगर बात करें तो यहां पर एक करोड़ 64 लाख 47 हजार 43 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगी है।
यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण में नया रिकार्ड बनाया है। मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव में प्रदेश में सबसे अधिक टीकाकरण यमुनानगर जिले में हुआ। यहां पर 131 फीसद वैक्सीनेशन हुआ। मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव में जिले में 25 हजार का लक्ष्य रखा गया था। जिसके मुकाबले 32 हजार 744 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। नूंह जिले में प्रदेश में सबसे कम 31 फीसद वैक्सीनेशन हुआ।
यमुनानगर में सबसे अधिक टीकाकरण
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव हुआ था। सभी जिलों की रिपोर्ट अब आई है। इसमें प्रदेश में सबसे अधिक टीकाकरण यमुनानगर जिले में हुआ है। लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। यह अपने आप में रिकार्ड है।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इस समय सरकार अधिक से अधिक वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। डोज की कोई किल्लत सरकार के पास नहीं है। इसलिए ही सप्ताह में कम से कम एक बार मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक जिले में 80 से 100 केंद्र बनाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
यह रही प्रदेश के जिलों की स्थिति
जिला लक्ष्य टीकाकरण फीसद
यमुनानगर 25 हजार 32 हजार 744 131
अंबाला 25 हजार 21 हजार 396 86
भिवानी 25 हजार 17 हजार 922 72
चरखी दादरी 22 हजार 12 हजार 45 55
फरीदाबाद 55 हजार 41 हजार 508 75
फतेहाबाद 20 हजार 16 हजार 103 81
गुरुग्राम 55 हजार 63 हजार 213 115
हिसार 45 हजार 39 हजार 685 88
झज्जर 20 हजार 21 हजार 885 109
जींद 20 हजार 17 हजार 262 86
कैथल 23 हजार 18 हजार 753 82
करनाल 30 हजार 24 हजार 340 81
कुरुक्षेत्र 20 हजार 19 हजार 499 97
महेंद्रगढ़ 25 हजार 25 हजार 377 102
पलवल 30 हजार 13 हजार 743 46
पंचकूला 17 हजार 12 हजार 673 75
पानीपत 25 हजार 10 हजार 910 44
रेवाड़ी 30 हजार 35 हजार 280 118
रोहतक 25 हजार 16 हजार 721 67
सिरसा 25 हजार 24 हजार 583 98
सोनीपत 25 हजार 19 हजार 487 98
नूंह 25 हजार 7799 31
नोट : यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराया है।
यह है टीकाकरण की स्थिति :
कुल टीकाकरण - एक करोड़ 89 लाख 25 हजार 71
पहली डोज - एक करोड़ 39 लाख 74 हजार 550
दूसरी डोज - 49 लाख 50 हजार 521
60 प्लस - 36 लाख 81 हजार 982
45 प्लस -47 लाख 59 हजार 937
18 प्लस - एक करोड़ चार लाख 83 हजार 152
कोविशील्ड की मिल रही अधिक डोज
स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की ही अधिक डोज मिल रही है। इस कारण कोविशील्ड के लिए ही केंद्र अधिक लगाए जा रहे हैं। जिले की बात करें, तो यहां पर एक करोड़ 64 लाख 47 हजार 43 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगी है। जबकि 24 लाख 13 हजार 536 लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगी है। कोविशील्ड की दूसरी डोज जहां 84 दिन बाद लग रही है। वहीं कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जा रही है।