यमुनानगर में 198 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 ने तोड़ा दम

यमुनानगर में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। एक दिन में 198 नए केस सामने आए हैं। वहीं तीन की मौत हो गई। शुक्रवार को इतनी बड़ी संख्‍या में संक्रमितों की संख्‍या मिलने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:39 PM (IST)
यमुनानगर में 198 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 ने तोड़ा दम
यमुनानगर में कोरोना संक्रमण से तीन की मौत।

यमुनानगर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को जिले में 198 नए केस मिले हैं। वहीं 142 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में 871 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 720 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गांव हवेली निवासी 44 वर्षीया महिला की शुक्रवार को मुलाना के एमएम मेडिकल कालेज में मौत हो गई। उन्हें शुगर की बीमारी होने पर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में उनको संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद से उनका इलाज नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें स्वजन मुलाना मेडिकल कालेज में लेकर गए थे। जहां उनकी मौत हो गई।

जठलाना गांव निवासी 56 वर्षीय अधेड़ की गाबा अस्पताल में मौत हुई है। उन्हें कोरोना संक्रमण होने पर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा, लेकिन उनकी मौत हो गई। इसके अलावा जोगिंद्रनगर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा को डेराबसी के इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। तीनों मृतकों का सरकारी गाइडलाइन के तहत संस्कार कराया गया।

9685 संक्रमित मिल चुके जिले में

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक 9685 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 8637 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब जिले में रिकवरी दर  89.17 फीसद है। पॉजिटिविटी रेट 3.84 फीसद पर पहुंच चुका है। अभी 2722 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।

कोरोना मीटर

शुक्रवार को संक्रमित : 198

शुक्रवार को मौत : 03

अब तक मौत : 185

अब तक संक्रमित : 9685

अब तक स्वस्थ : 8637

जिले में सक्रिय केस : 871

स्रोत: जिला स्वास्थ्य विभाग, यमुननागर

chat bot
आपका साथी