यमुनानगर अर्जुन हत्याकांड: पिता करता था झगड़ा, बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मारा

यमुनानगर में अर्जुन हत्‍याकांड मामले का पर्दाफाश हो गया है। कांसली में 50 वर्षीय अर्जुन की हत्‍या उसके बेटे ने दोस्‍त के साथ कर दी थी। हत्‍या की वजह झगड़ा था। आरोपित शंटी और उसके दोस्‍त को गिरफ्तार कर लिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:50 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:50 AM (IST)
यमुनानगर अर्जुन हत्याकांड: पिता करता था झगड़ा, बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मारा
यमुनानगर अर्जुन हत्याकांड मामले का पर्दाफाश हो गया।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। 20 नवंबर को कांसली निवासी 50 वर्षीय अर्जुन की हत्या उसके बेटे शंटी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की। सीआईए 2 ने इस हत्याकांड का राजफाश कर दिया। शुक्रवार देर रात आरोपीत शंटी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि अर्जुन अपने बेटे शंटी व अन्य परिवार के लोगों से झगड़ा करता था। उन्हें घर से बाहर निकाल ने की धमकी दे चुका था। अर्जुन ने गुलाबनगर की महिला से भी दूसरी शादी कर रखी थी।

फर्कपुर थाना छेत्र में सेक्टर अट्ठारह की निर्माणाधीन सड़क पर अर्जुन का गला रेता हुआ शव मिला था। उस समय शंटी ही सबसे पहले वहां पहुंचा था। उस समय उसने पुलिस को बताया था कि उसके पिता ने अपनी शादी के आलावा एक और महिला से कोर्ट मैरिज भी कर रखी थी और उसके साथ ही रहते थे। घटनास्थल से कुछ दूसरी पर अर्जुन की साईकल भी मिली थी। अर्जुन राजमिस्त्री का कार्य करता था।

अर्जुन की जेब से  साढ़े 13 सौ रुपये और एक मोबाइल मिला भी मिला था। जिससे वारदात की वजह से किये जाने की बात सामने नही आई। पुलिस भी रंजिशन हत्या किए जाने के एंगल से ही जांच कर रही थी। पुलिस को शुरू से ही इस वारदात में पारिवारिक रंजिश का शक था। जिसके आधार पर ही पुलिस तफ्तीश कर रही थी।

चेहरे पर नही कोई अफसोस

अर्जुन की हत्या के दिन शंटी भी घटनास्थल पर पहुंचा था। उसके चेहरे पर किसी तरह का कोई दुख नहीं था। एसपी ने भी उससे बात की थी। सभी को उसने पिता की दूसरी शादी की बात बतायी थी। उसके ही बयान पर केस दर्ज हुआ था।

इस तरह से खुला राज

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अर्जुन के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली। जिसमें आखिरी काल उसके बेटे शंटी की थी। जबकि शंटी पिता से बात होने से इनकार कर रहा था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछा, तो उसने वारदात कबूली। सीआईए 2 के इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि आरोपीत को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में प्रयोग चाकू बरामद करना है।

chat bot
आपका साथी