एसपी का तबादला होते ही यमुना बार्डर से नाका हटाया

तत्कालीन एसपी मनीषा चौधरी के आदेश पर हरियाणा-यूपी सीमा यमुना बार्डर पर पुलिस टीम तैनात की गई थी। पानीपत में बाइक चोरी की घटनाओं को रोकथाम को लेकर भी कई महीने तक कभी सीआइए टीम कभी सनौली थाना पुलिस टीम उप्र-हरियाणा सीमा पर तैनात की गई। अब मनीषा चौधरी के पानीपत से रिलीव होने पर नाका बार्डर से पुलिस टीम भी हटा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:40 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:40 AM (IST)
एसपी का तबादला होते ही यमुना बार्डर से नाका हटाया
एसपी का तबादला होते ही यमुना बार्डर से नाका हटाया

संवाद सूत्र, सनौली : तत्कालीन एसपी मनीषा चौधरी के आदेश पर हरियाणा-यूपी सीमा यमुना बार्डर पर पुलिस टीम तैनात की गई थी। पानीपत में बाइक चोरी की घटनाओं को रोकथाम को लेकर भी कई महीने तक कभी सीआइए टीम, कभी सनौली थाना पुलिस टीम उप्र-हरियाणा सीमा पर तैनात की गई। अब मनीषा चौधरी के पानीपत से रिलीव होने पर नाका बार्डर से पुलिस टीम भी हटा दी गई है। दो राज्यों की सीमा रेखा सनौली हरियाणा-उप्र यमुना बार्डर से अचानक ही पुलिस नाका बंद कर दिया गया है।

सनौली बार्डर से लगते उत्तर प्रदेश के कैराना और शामली जिला अति संवेदनशील हैं। यमुना से सटे गांवों के लोगों ने पुलिस प्रशासन से नाके पर पुलिस कर्मी तैनात रखने की मांग की है। सनौली नाका से पुलिस कर्मी हटाए जाने पर पानीपत जिले में बाइक चोरी होने पर आसानी से बाइक चोर यमुना बार्डर पार कर सकते हैं। विवादों में नाका

कई बार पुलिस कर्मियों की रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो चुकी है। पुलिसकर्मी गिरफ्तार भी हुए हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड हो चुके हैं। सनौली बार्डर पर पशु तस्करी, नशा तस्करी, अवैध हथियार तस्करी सहित अनेक मामलों के चलते बार्डर सुर्खियों में रहता है। जनवरी 2019 में तत्कालीन एसपी पानीपत रहे सुमित कुमार ने हरियाणा-उप्र सीमा यमुना बार्डर पुल पर पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार करने की शिकायत मिलने पर नाका बंद कर दिया गया था। यमुना बार्डर पर ही 2 राइडर पुलिस कर्मियों द्वारा सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों से चेकिग के बहाने उनसे अवैध वसूली, रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दो राइडर पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया था। पीसीआर जिप्सी सनौली पर तैनात पांच पुलिस कर्मियों व एक एसएचओ के चालक सहित छह पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था।

chat bot
आपका साथी