शिवाजी स्टेडियम में 20 को कुश्ती प्रतियोगिता, बिना पासपोर्ट के भाग नहीं ले पाएंगे पहलवान

जिला कुश्ती एसोसिएशन की ओर से 20 अक्टूबर को शिवाजी स्टेडियम में महिला व पुरुषों की सीनियर फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल पूर्व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच प्रेम सिंह आंतिल कुश्ती कोच अनुज जागलान और एसोसिएशन के सचिव धर्मवीर सिंह की देखरेख में होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:50 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:50 AM (IST)
शिवाजी स्टेडियम में 20 को कुश्ती प्रतियोगिता, बिना पासपोर्ट के भाग नहीं ले पाएंगे पहलवान
शिवाजी स्टेडियम में 20 को कुश्ती प्रतियोगिता, बिना पासपोर्ट के भाग नहीं ले पाएंगे पहलवान

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिला कुश्ती एसोसिएशन की ओर से 20 अक्टूबर को शिवाजी स्टेडियम में महिला व पुरुषों की सीनियर फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल पूर्व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच प्रेम सिंह आंतिल, कुश्ती कोच अनुज जागलान और एसोसिएशन के सचिव धर्मवीर सिंह की देखरेख में होंगे। पहलवानों को दो किलो वजन की छूट होगी। पहलवानों का सुबह नौ से दस बजे तक वजन लिया जाएगा।

प्रधान कर्ण सिंह पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले पहलवानों को वास्तविक पासपोर्ट साथ लाना होगा। बिना पासपोर्ट के पहलवान भाग नहीं ले पाएंगे। जिले के चयनित पहलवान 23 से 24 अक्टूबर को झज्जर के लडरावण गांव स्थित श्री स्वामी समर्थ इंटरनेशनल स्कूल में होने वाले राज्य स्तरीय महिला व पुरुष सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। महिलाओं व पुरुषों में में इन भाग वर्ग में होंगे मुकाबले

फ्री स्टाइल में महिलाओं में 50, 55, 59, 65 और 72 किलोग्राम में मुकाबले होंगे। पुरुषों में 57, 65, 74, 86 और 97 और ग्रीको में 55, 60, 63, 67, 77, 87 और 130 किलोग्राम में मुकाबले होंगे।

chat bot
आपका साथी