पहलवान शिवाजी स्टेडियम में लगाएंगे दांव, दो महीने में कुश्ती हाल हो जाएगा तैयार

जिले के पहलवानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें कुश्ती के अभ्यास के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पडे़गा। शिवाजी स्टेडियम में कुश्ती हाल का निर्माण हो रहा है। इस पर 30 लाख रुपये खर्च होंगे। दो महीने में हाल बनकर तैयार हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 07:26 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 07:26 AM (IST)
पहलवान शिवाजी स्टेडियम में लगाएंगे दांव, दो महीने में कुश्ती हाल हो जाएगा तैयार
पहलवान शिवाजी स्टेडियम में लगाएंगे दांव, दो महीने में कुश्ती हाल हो जाएगा तैयार

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले के पहलवानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें कुश्ती के अभ्यास के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पडे़गा। शिवाजी स्टेडियम में कुश्ती हाल का निर्माण हो रहा है। इस पर 30 लाख रुपये खर्च होंगे। दो महीने में हाल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां पर 30 से ज्यादा पहलवान कुश्ती के दांव लगाएंगे।

बता दें कि पुराना कुश्ती हाल कंडम हो चुका था। बारिश में छत टपकती थी। नए मल्टीपर्पज हाल में पहलवानों को अभ्यास की अनुमति नहीं थी। इसी वजह से पहलवानों का पलायन शुरू हो गया। पहलवानों को मजबूरी में सोनीपत, रोहतक, जींद और हिसार अभ्यास के लिए जाना पड़ा था।

पहलवान विपिन, राहुल, आकाश और सागर ने बताया कि शिवाजी स्टेडियम में कुश्ती हाल नहीं है। इसी वजह से उन्हें कुश्ती के अभ्यास के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ा। इससे खर्चा भी अधिक हुआ। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लेने आते हैं तो उन्हें बाहरी पहलवान कहा जाता है। ऐसा सुनकर बुरा लगता था। स्टेडियम में नया कुश्ती हाल बनने व कुश्ती कोच की नियुक्ति होने पर उन्हें अभ्यास करने की सुविधा होगी। राज्य व राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक भी जीत पाएंगे। कोच सीमा ओलंपिक में दम दिखाएंगी, नए कोच की मांग

जिला खेल अधिकारी राज यादव ने बताया कि कुश्ती कोच सीमा बिसला ओलंपिक में खेलेंगी। इसके बाद भी अन्य अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए ट्रेनिग लेंगी। नया कुश्ती हाल जल्द ही तैयार हो जाएगा। पहलवानों को अभ्यास कराने के लिए कुश्ती कोच की जरूरत है। खेल निदेशालय से कुश्ती कोच की नियुक्ति की मांग की जाएगी, ताकि पहलवानों को अभ्यास करने में दिक्कत न आए। नए हाल में कुश्ती मैट से लेकर अन्य जरूरी खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाए।

chat bot
आपका साथी