गाली देने से रोकने पर पहलवान पर चाकू से हमला

सेक्टर 13-17 में गाली देने से रोकने पर पहलवान पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 06:01 PM (IST)
गाली देने से रोकने पर पहलवान पर चाकू से हमला
गाली देने से रोकने पर पहलवान पर चाकू से हमला

जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 13-17 में गाली देने से रोकने पर पहलवान पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

विद्यानंद कालोनी के दीपक ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सोनीपत के प्रताप स्कूल में कुश्ती करता है। वह शुक्रवार को अपने दोस्त पवन के सेक्टर 13-17 कार्यालय में गया था। तभी मुकेश और बोबी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू से हमला किया। पवन ने उसे आरोपितों के चंगुल से छुड़वाया।आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल दीपक को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। घायल के कंधे पर चोट लगी है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी