स्पिनिग मिल में मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

जागरण संवाददाता पानीपत काबड़ी गैस गोदाम के पास स्थित एक स्पिनिग मिल में मशीन की चपेट में अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:33 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:33 AM (IST)
स्पिनिग मिल में मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
स्पिनिग मिल में मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

जागरण संवाददाता, पानीपत : काबड़ी गैस गोदाम के पास स्थित एक स्पिनिग मिल में मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले ओमकार ने बताया कि वह 20 साल से परिवार सहित इंद्रा कालोनी में रहता है। उनका 23 वर्षीय बेटा राजकुमार काबड़ी गैस गोदाम के पास स्थित एक स्पिनिग मिल में काम करता था। उसकी पत्नी नीलम भी उसके साथ काम करती थी। बुधवार को राजकुमार और नीलम की नाइट ड्यूटी थी। रात करीब 11 बजे राजकुमार मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान मशीन में रूई को दबाते हुए बाजू का कपड़ा मशीन में फंस गया। यह देख पास में काम कर रही नीलम ने तुरंत मशीन बंद की, लेकिन तब तक राजकुमार पूरी तरह मशीन के अंदर जा चुका था। साथी श्रमिकों ने खासी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल राजकुमार को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, पति को नहीं बचा पाई

नीलम ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी राजकुमार से हुई थी। परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए वह भी पति के साथ फैक्ट्री में काम करने लगी। उन्होंने पति का बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। हादसे से उनका सुहाग छीन गया है।

chat bot
आपका साथी