फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में कामगार की मौत, स्वजनों ने मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

कुटानी रोड स्थित फैक्ट्री में गए अशोक विहार कालोनी के एक कामगार की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:22 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:22 AM (IST)
फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में कामगार की मौत, स्वजनों ने मालिक पर लगाया हत्या का आरोप
फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में कामगार की मौत, स्वजनों ने मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, पानीपत : कुटानी रोड स्थित फैक्ट्री में गए अशोक विहार कालोनी के एक कामगार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्वजनों ने मालिक पर हत्या का आरोप लगाकर शव को फैक्ट्री के बाहर रखकर हंगामा किया और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की।

अशोक विहार कालोनी के संदीप ने बताया कि मंगलवार को 28 वर्षीय रवि लंच के बाद ढाई बजे कुटानी रोड स्थित फैक्ट्री में काम पर गया था। लॉकडाउन की वजह से शाम छह बजे फैक्ट्री बंद हो जाती है। मालिक ने रात 9:30 बजे कॉल कर बताया कि रवि बेसुध पड़ा है। इसे घर ले जाएं। रवि खून से लथपथ पड़ा और शरीर पर चोट के निशान भी थे। सांस चल रही थी, लेकिन वे बोल नहीं पा रहा था। स्वजन कॉलोनी के डाक्टर के पास ले गए। इसके बाद दो अस्पतालों में गए। सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में रवि की मौत हो गई। वे शव को घर ले आए थे। इसके बाद पुलिस शव को सामान्य अस्पताल ले गई और कहा कि रवि बीमार था। कोरोना से मौत हुई है। शाम को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई। वे पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर फैक्ट्री के बाहर गए और रोष जताया। स्वजनों का आरोप है कि पुलिस ने इंसाफ दिलाने की बजाय धमकी दी कि उनके खिलाफ लॉकडाउन की अवहेलना का मामला दर्ज कर लिया जाए। इसके बाद उन्होंने शव का संस्कार कर दिया। पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इस बारे में किला थाना प्रभारी महीपाल का कहना है कि रवि की मौत की वजह का पता नहीं चला है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। विसरा रिपोर्ट से ही मौत की वजह का पता चलेगा। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। छिन गया घर का सहारा

रवि के पिता व भाई की मौत हो चुकी है। उसकी एक साल की बेटी, मां व पत्नी है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से घर का सहारा छिन गया है।

chat bot
आपका साथी